Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TV एक्टर Rohit Chandel पोक्सो एक्ट के तहत हुए गिरफ्तार, 16 साल की लड़की संग छेड़छाड़ का आरोप!

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:03 PM (IST)

    Rohit Chandel Arrested: मशहूर अभिनेता रोहित चंदेल को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेता पर एक लड़की संग छेड़छाड़ करने का आरोप है। ...और पढ़ें

    छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता। फोटो क्रेडिट- एक्स

    छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंड्या स्टोर और सैराब जैसे टीवी शोज में काम कर चुके जाने-माने अभिनेता रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    टीवी स्टार रोहित चंदेल को पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत हिरासत में लिया गया है। एक्टर पर 16 साल की लड़की को स्टॉक और हैरेस करने का आरोप है।

    घर से अरेस्ट हुए अभिनेता

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर लड़की का पीछा करने और उन्हें जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप है। अभिनेता को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

    क्या है आरोप?

    रिपोर्ट्स की मानें तो एक व्यक्ति ने एक्टर पर 16 साल की लड़की को स्टॉक करने को लेकर शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि एक्टर कथित तौर पर पर अपने पर्सनल नंबर और कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके नाबालिग लड़की को कॉल किया करते थे। इस हरकत से लड़की परेशान हो गई।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास रोका था। एक्टर पर लड़की का पीछा करने, उससे झगड़ा करने, उसे अपशब्द कहने और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे।

    Rohit Chandel

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने इस बारे में कहा, "शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।" फिलहाल, अभी तक अभिनेता की तरफ से इस मामले को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा गया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Kapoor ने अलायंस शो में आए गौरव खन्ना को पहचानने से किया इनकार, लोग बोले- 'जलन दिख रही है... '

    यह भी पढ़ें- Gaurav Khanna ने आखिरकार अपने और आकांक्षा चमोला के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी पत्नी है वो...'