Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई के महीने में नहीं आएगा Khatron Ke Khiladi 15, इस वजह से मेकर्स को टालनी पड़ी डेट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:47 PM (IST)

    रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' अब 25 जुलाई, 2026 को प्रीमियर नहीं होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का प्रीमियर टाल दिया गया है। पहले शो 25 जुलाई, 2026 को रिलीज होना था। लेकिन, TRP ब्लैकआउट की वजह से इस स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

    रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी 15 को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। मच अवेटेड रियलिटी शो का प्रीमियर अब शनिवार, 1 अगस्त, 2026 को होगा। नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो जारी किया। इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, "लेगी जान की बाजी, क्योंकि शुरू हो रहा है डर का नया दौर! देखिए #खतरों के खिलाड़ी15, 1 अगस्त से, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।"

    यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने पूरी की Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग, TV-OTT पर कब और कहां आएगा स्टंट शो?

    ब्लैकआउट की वजह से बढ़ानी पड़ी डेट?

    चल रहे TRP ब्लैकआउट की वजह से 'खतरों के खिलाड़ी 15' को टाल दिया गया है। यह ब्लैकआउट तब हुआ है जब सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया कि वे टेलीविजन रेटिंग्स का प्रकाशन तब तक अस्थायी रूप से रोक दें, जब तक कि उन्हें नया लाइसेंस न मिल जाए और वे नई टेलीविजन रेटिंग्स पॉलिसी, 2026 का पालन न करने लगें।

    कौन-कौन से स्टार्स आएंगे नजर?

    रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओर्री सहित कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इस सीजन में खतरों के खिलाड़ी के कई पूर्व प्रतियोगियों की वापसी भी हुई है, जो शो के और अधिक चैलेंजिंग होने का वादा करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5: अजय-अक्षय के गैंग की नाक में दम करेगी साउथ की ये सुपरस्टार, खूंखार विलेन बनकर मचाएगी तबाही!