'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा और गाली दी...' TV एक्ट्रेस ने Karan Kundrra पर लगाया गंभीर आरोप
टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार (Saanvi Talwar) ने को-स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundrra) पर आरोप लगाया है। दोनों एक सीरियल में काम कर चुके हैं। ...और पढ़ें

सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा पर लगाया आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और सान्वी तलवार (Saanvi Talwar) ने 2015 में टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' (Yeh Kahan Aa Gaye Hum) में काम किया था। कभी ये शो दोनों के बीच लड़ाई को लेकर चर्चा में था।
ऐसा कहा जाता है कि सेट पर करण कुंद्रा और सान्वी तलवार ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारा था। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर आखिर क्या हुआ था।
सान्वी तलवार का करण पर आरोप
टेली मसाला के साथ बातचीत में सान्वी ने बताया कि वह सेट पर करण से ज्यादा बात नहीं करती थीं जो उन्हें पसंद नहीं था। करण से ज्यादा न घुलने-मिलने की वजह से वह और डायरेक्टर उन्हें परेशान करने लगे थे। इस बीच उन्हें यह भी सुनने को मिला था कि उन्हें रिप्लेस किया जा रहा है।
करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस किया था किस
आगे उन्होंने किसिंग सीन कंट्रोवर्सी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में उनका और करण का एक किसिंग सीन था। करण ने डायरेक्टर के कहने से पहले ही उन्हें किस कर दिया। सान्वी ने कहा-
खबरें और भी
उन्होंने डायरेक्टर के कहने से पहले ही मुझे किस कर लिया। यह गलत हरकत थी। डायरेक्टर ने ऐसा कुछ बोला ही नहीं कि अभी करना है तो आपने ऐसा कैसे किया। तो मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। जब मैंने उन्हें थप्पड़ मारा, उस वक्त उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया और वह चले गए।
Karan Kundrra and Sanvi Talwar In Yeh Kahan Aa Gaye Hum- IMDb
को-एक्ट्रेस को करण ने मारा था थप्पड़
सान्वी तलवार ने बताया कि करण कुंद्रा ने वापस आकर उन्हें इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिर गई थीं। उन्होंने कहा-
वह 10-15 मिनट बाद वापस आए और सबके सामने मुझे जोर से थप्पड़ मारा। एक लड़की की तुलना में एक लड़के का हाथ बहुत भारी होता है और इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मैं जमीन पर गिरी। वहां पर मौजूद किसी ने भी मेरा सपोर्ट नहीं किया।
उस समय उन्होंने मुझे गाली दी, मेरे माता-पिता को भी गालियां दीं और बहुत बुरा बोला। उस समय मैंने अपनी गाड़ी ली और अपने घर चली गई और ठान लिया कि अब यहां काम नहीं करना।
सान्वी ने बताया कि बाद में एकता कपूर ने करण के बिहाफ पर उनसे माफी मांगी और शो अचानक न छोड़ने के लिए कहा। एकता की बात मानकर उन्होंने वापसी की।
यह भी पढ़ें- 'मैं तेरी बीवी हूं...' Tejasswi Prakash ने व्लॉग में खुद को बताया करण कुंद्रा की पत्नी, हैरान रह गए फैंस