Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samay Raina और मुकेश खन्ना को एक साथ देख यूजर्स को लगा 440 बोल्ट का झटका, बोले- बिक गया शक्तिमान

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 12:02 PM (IST)

    स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना और मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक साथ नजर आए हैं, जो फैंस के लिए शॉकिंग रहा है। ...और पढ़ें

    मुकेश खन्ना और समय रैना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मुकेश खन्ना और समय रैना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. एक साथ नजर आए मुकेश खन्ना और समय रैना

    2. लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

    3. दोनों को एक संग देख यूजर्स को लगा झटका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लैटेंट शो विवाद को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना को टीवी के शक्तिमान यानी अभिनेता मुकेश खन्ना की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। मुकेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और तमाम मीडिया इंटरव्यू में समय पर निशाना साधा था।

    लेकिन अब ऐसा लगता है कि मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच सबकुछ शॉट आउट हो गया है, जिसका सबूत इन दोनों का एक ऐड के लिए कोलाब करने से मिलता है। अब इंटरनेट को मुकेश और समय का साथ आना रास नहीं आ रहा है। 

    एक साथ नजर आए मुकेश खन्ना और समय रैना

    मौजूदा समय में समय रैना का नाम उनके पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लैटेंट के नए सीजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच एक्टर मुकेश खन्ना के साथ काम करने की वजह से समय और अधिक लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल सोमवार को समय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोबाइड ऐड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुकेश के साथ नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'देसी डोनाल्ड ट्रंप' बना India's Got Latent 2 का पहला विनर, Alia से लेकर समय तक को किया रोस्ट; आप भी हो जाएंगे फैन

    SAMAY RAINA

    मुकेश खन्ना शक्तिमान अंदाज में समय रैना की खिंचाई करते दिख रहे हैं और समय उनसे अपने मजाकियां स्वैग में मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दोनों को इस तरह से एक साथ देखकर यूजर्स को 440 बोल्ट का झटका लगा है और वे अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

    खबरें और भी

    SAMAY RAINA (1)

    समय रैना और मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- शक्तिमान बिक गया। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है- GTA 6 से पहले बिल्कुल ही अनएक्सपेक्टेड कोलैब। दूसरे ने लिखा- ऐसा कोलैब जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

    वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा है- ये क्या बात हुई मतलब पहले किसी के बारे में उल्टा सीधा बोलो फिर उसके साथ सहयोग करो, शक्तिमान से ये उम्मीद नहीं थी, अब ये कपिल के शो में भी आएंगे। 

    नेटफ्लिक्स पर आया समय का शो

    इस तरह से तमाम सोशल मीडिया यूजर्स समय रैना और मुकेश खन्ना का कोलाब देख कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि समय रैना का इंडियाज गॉट लैटेंट का नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- 'जिगरा देख पछताया...', Samay Raina ने उड़ाई Alia Bhatt की खिल्ली, 'ऐल्फा' एक्ट्रेस के जवाब ने खींचा ध्यान