'सुशांत की तरह ही...' Sanchita Ugale की मौत के कारण पर भाई ने तोड़ी चुप्पी, बताया- एक्टर से क्या था कनेक्शन?
Sanchita Ugale Death Reason: एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड के बाद उनके भाई ने इसका कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जोड़ा है। ...और पढ़ें
HighLights
14 जून को संचिता उगले ने किया सुसाइड
संचिता के भाई का सुसाइड पर बड़ा बयान
सुशांत-संचिता के बीच है बड़ा कनेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) के सुसाइड के बाद उनके भाई आकाश सतीश उगले ने इसका कनेक्शन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड से बताया है।
22 साल की संचिता उगले 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर लिया। उनके सुसाइड के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन उनके भाई ने दावा किया है कि इसका कनेक्शन सुशांत से है।
संचिता उगले की मौत का कारण
संचिता उगले के भाई ने दावा किया है कि उनकी बहन इंडस्ट्री की तरफ से बहुत प्रेशर झेल रही थीं। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने फोन की ओर इशारा करते हुए बताया कि रविवार को सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा था, "फिर से 14 जून।"
सुशांत संग संचिता की मौत का कनेक्शन?
IANS के साथ बातचीत में संचिता उगले के भाई ने यह भी कहा, "उन्होंने (सुशांत सिंह राजपूत) 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी। क्यों? क्योंकि बॉलीवुड यानी इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था और उसी दबाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की। ठीक उसी तरह कल मेरी बहन ने भी उसी वजह से आत्महत्या की, मैं बस यही कह रहा हूं।"
यह भी पढ़ें- Sanchita Ugale की सुसाइड पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का रिएक्शन, TV इंडस्ट्री पर लगाया ये इल्जाम
सुसाइड वाले दिन किया था पोस्ट?
छह साल के अंतर पर हुई इन दो अचानक मौतों के बीच संबंध बताते हुए संचिता के भाई ने कहा, "बस एक दिन पहले यानी कल उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी जिसमें लिखा था- 'इट्स अगेन 14 जून', इसका मतलब है कि 14 जून फिर से आ गया है और कल ही उन्होंने आत्महत्या भी कर ली।"
Nalasopara, Maharashtra: On the demise of his sister, actress Sanchita Ugale, Akash Satish Ugale says, "She died by suicide yesterday at around 7 PM. Since yesterday, we have been carrying out the procedures—post-mortem, case formalities, panchnama, and so on..." pic.twitter.com/uaDhTFNN6W
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
संचिता के भाई ने की गुजारिश
संचिता उगले के भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस घटना पर ध्यान देने की गुजारिश की है। बताया जा रहा है कि संचिता नालसपोरा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। जिस वक्त उन्होंने आत्महत्या की, उस वक्त वह अकेले थीं। हालांकि, उनके निधन का कारण क्या है, यह अभी भी मालूम नहीं चला है।
यह भी पढ़ें- 'हाई लेवल जांच हो,' Sanchita Ugale सुसाइड केस में नया मोड़, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी?