Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हाई लेवल जांच हो,' Sanchita Ugale सुसाइड केस में नया मोड़, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी?

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:45 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड केस पर अब एआईसीडब्यूए (AICWA) की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। ...और पढ़ें

    संचिता उगले सुसाइड केस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    संचिता उगले सुसाइड केस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड

    2. संचिता सुसाइड केस पर AICWA का रिएक्शन

    3. 22 साल की उम्र में संचिता की मौत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महज 22 साल की छोटी सी उम्र में आत्महत्या करने वालीं टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का नाम इस वक्त सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस के अचानक से मौत को गले लगाना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। 

    इस बीच एआईसीडब्यूए (AICWA) की तरफ से संचिता उगले के सुसाइड केस की हाई लेवल जांच और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से देवेंद्र फडणवीस से अपील की गई है। 

    संचिता उगले सुसाइड केस अपडेट

    ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संचिता उगले की मौत की हाई-लेवल जांच के आदेश देने की अपील की है। AICWA ने मृतक और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले के हर संभावित पहलू की गहराई से जांच करने का अनुरोध किया है।

    यह भी पढ़ें- Sanchita Ugale: 19 घंटे पहले आखिरी वीडियो में हंसती खेलती नजर आईं TV एक्ट्रेस, सुसाइड से लगा फैंस को गहरा सदमा

    sanchita Ugale suicide2

    AICWA के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की गए ट्वीट में कहा गया है- संचिता उगले के अचानक से हुए निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है और पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री एक युवा टैलेंट को खोने का शोक मना रही है, जिनकी यादें हमेशा बनी रहेंगी।

    हर एक शख्स का जीवन कीमती है। इस दुखद घटना के पीछे का सच सामने आना चाहिए। संचिता उगले का परिवार एक निष्पक्ष और पूरी जांच का हकदार है। AICWA अधिकारियों से अपील करता है कि वे कोई कसर न छोड़ें और यह सुनिश्चित करें कि इस मामले के सभी पहलुओं की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाए।

    संचिता उगले के सुसाइड ने चौंकाया

    अभिनेत्री संचिता उगले के सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि मौत से ठीक एक दिन पहले संचिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हंसता खेलते हुए वीडियो शेयर किया था और इसके अगले दिन आत्महत्या करना हर किसी के मन में संदेह पैदा कर रहा है। बता दें कि कुमकुम भाग्य टीवी शो और छावा जैसी फिल्मों के लिए संचिता को पहचाना जाता था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sanchita Ugale की सुसाइड पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का रिएक्शन, TV इंडस्ट्री पर लगाया ये इल्जाम