Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीरोइन से ज्यादा सेट पर नखरे दिखाता था सांप, Naagin भी हो गई थी परेशान, गजब के थे 'नागराज' के 'ठाठ-बाट'

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM (IST)

    ओरिजिनल सांप के साथ शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। हालांकि, टीवी की ओरिजिनल नागिन एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ है, जब उन्हें सांप के मूड के अनुसार शूट ...और पढ़ें

    जब हीरोइन को सांप ने दिखाए थे नखरे/ फोटो- Instagram

    जब हीरोइन को सांप ने दिखाए थे नखरे/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर का शो 'नागिन' टीवी के दुनिया में बहुत पॉपुलर है। शो में मौनी रॉय (Mouni Roy) से लेकर तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा जैसी कई एक्ट्रेस नागिन के अलग-अलग सीजन में नजर आ चुके हैं। एकता कपूर के शो में इतने ज्यादा VFX डाले जाते हैं कि कभी-कभी वह इसकी वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं, जैसे सीजन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के कई एपिसोड्स में देखने को भी मिला।

    हालांकि, संयातनी घोष जिन्हें टीवी की ओरिजिनल नागिन संयातनी घोष ने बताया कि उनके समय में कांसेप्ट बिल्कुल ही अलग था और उन्होंने ओरिजिनल सांपों के साथ शूटिंग की थी। एक नाग ने तो नागरानी की नाक में ही दम कर दिया था।

    रियल सांपों के साथ की थी नागिन की शूटिंग

    संयातनी घोष ने सांप से जुड़े किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि जब वह टीवी शो 'नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा' की शूटिंग कर रही थीं, तो वहां पर VFX का नामोनिशान भी नहीं था। उन्होंने टेली चक्कर से बातचीत करते हुए था, "मेरे दौर में इस समय में फर्क सबसे बड़ा बजट का है, क्योंकि आज के समय में कई ऐसे शोज बन रहे हैं, जिनमें वीएफएक्स का भारी इस्तेमाल हुआ है। मैं खुद भी एकता कपूर के नागिन सीजन 4 का पार्ट रह चुकी हूं।"

    उन्होंने आगे कहा, "बजट अच्छा हो तो आप उसे बेहतर बना सकते हो, क्योंकि नागिन में कॉस्टयूम एक बड़ा रोल अदा करती है। मुझे VFX वाला नागिन देखने में मजा नहीं आता, क्योंकि जब मैंने नागिन शूट किया था, तो हमने रियल सांपों के सैट शूटिंग की थी। उनके भी मजेदार किस्से होते थे।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 38 की उम्र में मां बनीं Naagin एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में दी फैंस को खुशखबरी

    _ - 2026-07-01T231848.354

    'सांप' ने दिखाए थे नागिन को नखरें

    संयातनी घोष ने नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हमने वह भी अनुभव किया है, जब शूटिंग के लिए सांप तैयार ही नहीं होते थे। उन्हें खाना खिलाने के लिए बहुत टाइम देना होता है, ताकि वह रेंग सके। बहुत बार तो ऐसा होता था कि पूरा यूनिट वेट करता था कि कब इनका खाना खत्म हो और कब शॉट लिया जाए।"

    शूट सांप की जगह सेट पर पहुंचा था रियल नाग

    संयातनी ने वह किस्सा भी शेयर किया जब वो असली के सांप को पकड़ने के चक्कर में गुफा की तरफ भागी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है जब हम एक बार चांदीवली में शूट कर रहे थे, तो उसमें एक सीन था, जहां सांप गुफा की तरफ भागता है। शूट पर जो सांप होते थे, उनके दांतों को बांध दिया जाता था। तो सीन में मुझे सांप को फॉलो करके पकड़ के लाना था, तो मैं भागी और पूरी यूनिट चिल्लाने लगी कि मत जाइए वो रियल सांप है।"

    _ - 2026-07-01T232022.526

    उन्होंने कहा कि VRFX का भी अपना मजा है, लेकिन रियल अनुभव अलग ही होता है। हालांकि, अब हम एनिमल राइट्स की वजह से उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन वो मजा अलग ही है।

    यह भी पढ़ें- 'और अब आएगा तांडव...' प्रियंका चाहर चौधरी ने Naagin 7 के फाइनल एपिसोड का दिया हिंट, फैंस ने की खास रिक्वेस्ट