Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दुश्मनी असित मोदी से थी तो...' Shailesh Lodha की बेटी की शादी से गायब दिखी TMKOC की पूरी टीम, फैंस पूछने लगे सवाल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:52 PM (IST)

    शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने साथी कलाकारों की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) हाल ही में अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर चर्चा में रहे। इस शादी में बॉलीवुड, राजनीति और कॉमेडी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन एक बात ने फैंस का ध्यान खींचा।

    क्या असित मोदी थे झगड़े की वजह?

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chasma) के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक होने के बावजूद, इस शो में उनके साथ काम करने वाले पुराने साथी कलाकार शादी में कहीं नजर नहीं आए। दिलीप जोशी (जेठालाल), मुनमुन दत्ता (बबीता जी), सोनालिका जोशी (माधवी), अमित भट्ट (चंपकलाल 'बापूजी'), मंदार चंदवादकर (भिड़े) और शो के दूसरे कलाकार व मेकर्स इस जश्न में शामिल नहीं हुए। उनके न आने से कई फैंस सोचने लगे कि क्या इसका कोई कनेक्शन शैलेश और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच हुए उस झगड़े से है, जिसकी काफी चर्चा रही थी।

    यह भी पढ़ें- Taarak Mehta शो के 'बाघा' के पिता का निधन, आठ महीने के अंदर दो मौतों से घर पर पसरा सन्नाटा

    इस पर रिएक्ट करते हुए, एक यूजर ने X पर लिखा, "लेकिन लोगों ने देखा कि TMKOC का लगभग कोई भी एक्टर शादी में मौजूद नहीं था। यहाँ तक कि दिलीप जोशी (जेठालाल), जिन्हें उनके करीबी माना जाता है, वे भी नहीं दिखे। अगर झगड़ा सिर्फ असित मोदी से था, तो बाकी एक्टर्स शादी में क्यों शामिल नहीं हुए?"

    कौन-कौन लोग हुए थे शामिल?

    शैलेश लोढ़ा की बेटी, स्वारा लोढ़ा ने 7 जुलाई को जोधपुर के मशहूर उमेद भवन पैलेस में शादी की। उन्होंने शाश्वत को अपना हमसफर बनाया। हालांकि शादी के जश्न को बहुत ही प्राइवेट रखा गया था। फिर भी बॉलीवुड, राजनीति, साहित्य, खेल और आध्यात्मिक दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां इस समारोह में शामिल हुईं। खास मेहमानों में विक्की कौशल, कवि कुमार विश्वास, योग गुरु बाबा रामदेव, क्रिकेटर इरफान पठान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सांसद सतीश पूनिया, सिक्किम के गवर्नर ओम प्रकाश माथुर और विधायक रवींद्र सिंह भाटी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- Taarak Mehta एक्टर संग Vicky Kaushal ने बारातियों का किया स्वागत, Shailesh Lodha के भावुक पल हुए कैमरे में कैद

    खबरें और भी