गुलाबो बनीं 45 साल की Shweta Tiwari, गुलाबी साड़ी में दिखाईं दिलकश अदाएं; फोटोज देख घायल हुए फैंस
Shweta Tiwari Latest Photos: 45 साल की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने गुलाबी साड़ी में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ...और पढ़ें

गुलाबो बनीं श्वेता तिवारी पर अटकी फैंस की निगाहें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
श्वेता तिवारी ने ग्लैमरस लुक से दिखाईं अदाएं
गुलाबी साड़ी में ग्लैमरस लगीं श्वेता तिवारी
45 की उम्र में बेटी पलक पर भारी पड़ीं श्वेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। कभी वह टीवी की क्वीन हुआ करती थीं, लेकिन आज वह एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं।
श्वेता तिवारी आज भले ही एक्टिंग वर्ल्ड में खास एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह बराबर एक्टिव रहती हैं। सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की ब्यूटी और फिटनेस खींचती है। 45 की उम्र में भी एक्ट्रेस यंग हीरोइनों पर भारी पड़ती हैं। उनकी हालिया फोटोज देख एक बार फिर फैंस उनकी ब्यूटी पर फिदा हो गए हैं।
गुलाबो बनीं श्वेता तिवारी
'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह पिंक साड़ी में कहर ढहाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी पहनी जिसे उन्होंने चोकर सेट से स्टाइल किया है। खुले बाल और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दे रही हैं।

फैंस ने की श्वेता तिवारी की तारीफ
श्वेता तिवारी की ये तस्वीर अपलोड होते ही इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गईं। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें 'फायर' कहा तो किसी ने उन्हें ग्लैमरस बुलाया। फैंस कह रहे हैं कि 40s में भी वह सब पर भारी हैं।
यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में सुपर फिट 'मॉम' बनीं Shweta Tiwari, जिम लुक से हिला डाला इंटरनेट

श्वेता तिवारी का वर्क फ्रंट
श्वेता तिवारी अपने दौर की सबसे डिमांडिंग और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरीं। वह बिग बॉस सीजन 4 (विनर), नच बलिये 2, झलक दिखला जा 3, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 समेत कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा बनीं।
खबरें और भी

इसके अलावा श्वेता तिवारी टीवी शोज के अलावा मदहोशी, आबरा का डाबरा, देवरू, बेनी एंड बबलू, बिन बुलाए बाराती, मिले ना मिले हम, मैरिड 2 अमेरिका, सलतनत, मित्रां दा ना चलदा और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।