Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाई सोच समझ के बोलो', Sanchita ugale की मौत के बाद कमेट को लेकर ट्रोल हुए थे Sorab bedi; अब देनी पड़ी सफाई

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:36 AM (IST)

    सौरब बेदी ने टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उस कमेंट पर सफाई दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। ...और पढ़ें

    सौरब बेदी ने अपने कमेंट पर दी सफाई/ फोटो- Instagram

    सौरब बेदी ने अपने कमेंट पर दी सफाई/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सौरब बेदी ने संचिता उगले को लेकर किए कमेंट पर दी सफाई

    2. सौरब ने इंस्टाग्राम पर दिए गलतफहमी के प्रूफ

    3. 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में किया था साथ काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां उनके भाई आकाश सतीश उगले ने 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस की मौत का कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दबाव, पावरगेम और धमकियां बताई हैं।

    वहीं संचिता उगले के साथ सीरियल 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' के को-स्टार सोरब बेदी एक्ट्रेस के निधन के बाद से ही लगातार ट्रोल हो रहे हैं, जिस पर अब उन्होंने सफाई दी है। क्या है यह पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

    पैपराजी की वजह से गलतफहमी का शिकार हुए सौरब बेदी?

    संचिता उगले के निधन को लेकर दिए गए बयान पर लगातार हो रही सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद सौरब बेदी ने खुद को इंस्टाग्राम पर डिफेंड किया। उन्होंने लिखा, "भाई सोच समझकर बोला करो प्लीज। भाई मेरे पास ना वो बहुत सारे पैप्स एक ही समय पर सब बात कर रहे थे, तो आपको कभी-कभी उनके सवाल नहीं सुनाई देते हैं। पैपराजी ने मुझसे पूछा, कि वह आपको फोन क्यों कर रही थीं? मैंने बोला वो संचिता मुझे बहुत दिन से कॉल कर रही है, मैं सिलीगुरी में था तब भी हमारी बात हुई थी।"

    सौरब बेदी जिस कारण ट्रोल हो रहे हैं, उसके बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "ठीक है वो परेशान थी, इसलिए बता रही थी। हर चीज को गलत मत लिया करो यार। इतना बेवकूफ मैं भी नहीं हूं और इतना बेदिल में भी नहीं हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सुशांत की तरह ही...' Sanchita Ugale की मौत के कारण पर भाई ने तोड़ी चुप्पी, बताया- एक्टर से क्या था कनेक्शन?

    sorab bedi

    सौरब बेदी को क्यों किया जा रहा था ट्रोल?

    सौरब बेदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने लोगों की गलतफहमी दूर करने और अपनी साइड की स्टोरी क्लियर करते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यह दिखाया कि वह उस समय पर किस तरह की सिचुएशन में फंसे हुए थे, जब संचिता के निधन की अचानक आई खबरों पर पैपराजी उनका रिएक्शन लेने की कोशिश कर रहा था।

    sorab bedi 11

    दरअसल, सौरब बेदी को सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रोल किया जा रहा था, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने संचिता उगले की मौत के बाद पैपराजी को यह बताया कि 'वह परेशान थी और मुझे फोन कर रही थी', ये लोगों को बहुत ही ऐसी स्थिति में असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना लगा। सौरब और संचिता ने 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में कार्तिक और सुकून का रोल अदा किया था।

    यह भी पढ़ें- Sanchita Ugale की सुसाइड पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का रिएक्शन, TV इंडस्ट्री पर लगाया ये इल्जाम