Sunil Grover Characters:सुनील ग्रोवर के इन किरदारों को देख लोटपोट हुए दर्शक, कुछ तो आपको भी नहीं पता होंगे
Sunil Grover Characters सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से हमेशा फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान लाए हैं। उन्होंने स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं। कुछ तो उनके किरदार बहुत मशहूर हुए लेकिन कुछ ऐसे किरदार भी हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा।

नई दिल्ली, जेएनएन।Sunil Grover Characters: सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने फिल्मी परदे से लेकर टीवी की दुनिया तक खूब नाम बनाया। कपिल शर्मा को भले ही कॉमेडी का किंग कहा जाता हो, लेकिन अलग-अलग किरदारों में कैसे खुद को ढाल लोगों के चेहरे पर मुस्कान लानी हैं और उन्हें गुदगुदाना है ये शायद ही कोई उनसे बेहतर जानता है। 45 साल के हो चुके सुनील ग्रोवर ने छोटे परदे पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं। इनमें से जहां कुछ उनके द्वारा निभाए गए कुछ किरदारों को आप जानते होंगे तो वही कुछ किरदार आपको याद नहीं होंगे। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनके जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन डॉ मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर के द्वारा निभाए गए किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
डॉ मशहूर गुलाटी
सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को खूब हंसाया। उनके हाय आई एम डॉक्टर मशहूर गुलाटी बोलने से लेकर, ऐसे कौन बिठाता है भाई और स्टार्स से बातचीत करने के अंदाज तक ने लोगों का खूब दिल जीता है। जब सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा था तो फैंस का दिल टूट गया था। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार एक्टर से शो में वापस आने की गुजारिश कर रहे थे। हालांकि सुनील डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार में लौटे जरुर लेकिन कपिल शर्मा शो में नहीं।
गुत्थी
सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में 'गुत्थी' का किरदार निभाया था। इस शो में दो चोटी और सूट सलवार पहने सुनील ग्रोवर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आता था। खासकर लोगों को गुत्थी जिस तरह से इस शो में एक्टर्स के साथ फ्लर्ट करती थी और खुद का परिचय देती थी, 'आप आए इस बगिया में' वह अंदाज लोगों को खूब पसंद आता था।
रिंकू देवी
कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में ही सुनील ग्रोवर ने रिंकू भाभी का किरदार भी निभाया था। सुनील ग्रोवर साड़ी पहने ढोल बजाती और अपनी नाखुश शादी की कहानी शो में हर एक्टर को सुनाती हुई दिखाई देती थीं। इसमें उनकी और संतोष(किकू शारदा) की भाभी और देवरानी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और लोगों को खूब गुदगुदाया। जब सुनील ग्रोवर ने ये शो छोड़ दिया था तो उन्होंने 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' गाना निकाला था, जो फैंस को खूब पसंद आया था।
मिस्टर खुराना
सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुर वाले खुराना' भले ही टीवी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया हो, लेकिन इस शो में भी सुनील ग्रोवर ने फिर एक अलग किरदार चुना। उनका ये किरदार था 'प्रमोद खुराना'। उनके इस किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
बिल्ला शराबी
सुनील ग्रोवर शानदार एक्टर हैं ये हम सब जानते हैं। मल्टीपल कैरेक्टर निभा चुके सुनील ग्रोवर ने एक्टर के साथ-साथ बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और वह अपना गाना 'दारु पी के गिरना' गाना ला चुके हैं, जिसमें वह बिल्ला शराबी के किरदार में दिखें। पहली बार किसी को नशे में देख लोगों की हंसी छूटी होगी।
छुटकी
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ये पहली बार झगड़ा नहीं हुआ था। इससे पहले भी कॉमेडी नाइट विद कपिल के दौरान सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच थोड़ा मतभेद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था और स्टार प्लस पर वह 'गुत्थी' के बाद 'छुटकी' बनकर नजर आए थे। हालांकि उनके इस शो को वह प्यार नहीं मिला जिसकी उनको उम्मीद थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।