Surbhi Jyoti ने बेटी की झलक के साथ नाम किया रिवील, बेहद यूनिक है मतलब; 14 साल पुराने टीवी शो से है कनेक्शन
'नागिन' फेम सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है, जिसका कनेक्शन उनके सबसे हिट शो से है। क्या है उनकी बेटी के नाम का मतलब, पढ़ें डिटेल् ...और पढ़ें

सुरभि ज्योति ने किया बेटी के नाम का खुलासा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरभि ज्योति इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। बेबी गर्ल के आने के बाद उनकी जिंदगी किस कदर बदल चुकी है, इसका अनुभव वह अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स के साथ शेयर करती रहती हैं।
बेटी के जन्म के एक महीने के बाद अब हाल ही में टीवी की 'नागिन' ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है, जिसका कनेक्शन एक्ट्रेस के ही पहले शो से है। क्या है उनकी बेटी के नाम का मतलब, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
सुरभि-सुमीत ने रखा बेटी का यूनिक नाम
सुरभि ज्योति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की एक बेहद ही प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें सिर्फ उनकी लाडली की पांच छोटी-छोटी उंगलियां दिख रही हैं। जिनमें उन्होंने ऑर्किड पकड़ा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बेटी का नाम रिवील करते हुए लिखा 'सहर'।
कपल ने अपनी बेटी का नाम 'सहर' रखा है, जिसका मतलब है 'सुबह की पहली किरण'। बेटी का नाम रिवील करते हुए सुरभि ज्योति ने कैप्शन में लिखा, "जब से तुम हमारी जिंदगी में आई हो, वह रोशन हो गई है।"
खबरें और भी

कुबूल है और 'सहर' के नाम का क्या है कनेक्शन?
सुरभि ज्योति के 'नागिन' सीजन 3 के अलावा अगर किसी शो के लिए उन्हें सबसे ज्यादा तारीफें मिली हैं, तो वह कुबूल है, जिसमें उन्होंने 'सहर' का किरदार अदा किया था। इस किरदार में एक्ट्रेस को काफी प्यार मिला था। उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सहर बहुत ही खूबसूरत नाम है। आपकी इस प्यारी लाडली को देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुबह-सुबह आज यही है, जो मैंने सबसे खूबसूरत चीज देखी है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, ये नाम तो आपको कुबूल है कैरेक्टर का है।" आपको बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने बीते महीने 13 जून को बेबी गर्ल का स्वागत किया था। कुछ सालों तक अभिनेता सुमित सूरी को डेट करने के बाद सुरभि ज्योति शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी में करण वाही से लेकर ऋत्विक धन्जानी, आशा नेगी जैसे सितारे शामिल हुए थे।