Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Surbhi Jyoti ने शेयर की बेटी की पहली झलक, पापा का हाथ थामे नजर आईं बेबी गर्ल

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:48 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी 13 जून को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। हाल ही में, सुरभि ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी स्टार सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और उनके पति, एक्टर-प्रोड्यूसर सुमित सूरी नए-नए पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 13 जून को एक बेटी को जन्म दिया जिससे कपल की खुशी और भी दोगुनी हो गए।

    सुरभि ने शेयर की क्यूट फोटो

    अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जोकि काफी दिल छू लेने वाली है। इसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा। सुरभि ज्योति ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल अपने पापा मोहित सूरी की उंगली पकड़े नजर आ रही है। फोटो के साथ सुरभि ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'बस ये और कुछ नहीं।'

    WhatsApp Image 2026-06-21 at 3.46.19 PM

    यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं टीवी की 'नागिन',शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस न दी फैंस को खुशखबरी

    सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी का खूब आनंद लिया। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के लिए कई सारी फोटोज शेयर कर रही थीं। उनके बेबी शॉवर की तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था।

    साल 2024 में की थी शादी

    सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। फरवरी 2026 में, कपल ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

    करियर की बात करें तो सुरभि टेलीविजन इंडस्ट्री में पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्हें 'कुबूल है' में ज़ोया और 'नागिन 3' में बेला जैसे कई किरदारों को निभाने के लिए बहुत पसंद किया गया है। इसके अलावा उन्होंने 'इश्कबाज', 'तनहाइयां' और 'कोई लौट के आया है'जैसे सीरियलों में भी काम किया। फिलहाल,एक्ट्रेस अपने करियर से ब्रेक लेकर मां बनने के अपने अब तक के सबसे सुखद अनुभव का आनंद ले रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 38 की उम्र में मां बनीं Naagin एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में दी फैंस को खुशखबरी

    खबरें और भी