18 साल बाद Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई 'खलनायिका' की वापसी, 'तुलसी विरानी' की बढ़ेगी टेंशन
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक पुराने किरदार की वापसी हो गई है। ...और पढ़ें
-1785207294079_m.webp)
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो क्रेटिड- एक्स)
HighLights
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आई ये एक्ट्रेस
18 साल बाद शो में लौटा पुराना किरदार
नेगेटिव रोल के लिए फेमस है अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर शो के बारे में बात की जाए तो उसमें स्मृति ईरानी स्टारर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नाम जरूर शामिल होगा। सीजन 2 को लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी काफी चर्चा में आए में है। खासतौर पर कास्ट को लेकर ये धारावाहिक सुर्खियां बटोरता है।
अब खबर आ रही है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक पुराने किरदार की वापसी हो रही है, जिससे तुलसी विरानी की टेंशन बढ़ सकती है।
18 साल बाद शो नजर आएगी ये अभिनेत्री
नए शो में पुराने पात्रों की वापसी नया रोमांच लेकर आती है। ऐसी ही एक एंट्री अब हुई है स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में। अभिनेत्री सुवर्णा झा (Suvarna Jha) 18 साल बाद इस शो में तृप्ति विरानी के ही रोल में वापस आ रही हैं। इतने साल बाद वापसी को लेकर सुवर्णा ने कहा-
यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर 'हैवानियत'! 'क्योंकि 2' के सीन ने फैंस को किया हैरान, बेटे के बाद पोते को भी जान से मारेगी तुलसी?

मैंने इस काल्पनिक परिवार के साथ अपनी जिंदगी का लंबा समय बिताया है। घर लौटने जैसा अहसास है। सेट पर जब दोबारा कदम रखा तो शूटिंग का तरीका, कैमरे, मेकअप, सब कुछ बदला हुआ-सा लगा। मुझे तो अब यह भी याद नहीं कि शूटिंग का मेकअप कैसे किया जाता है। यह मेरे लिए एक बार फिर सीखने वाला अनुभव है।
-1785209614940.jpg)
काफी समय से स्क्रीन से दूर रहीं सुवर्णा इसका कारण बताते हुए कहती हैं कि सास भी कभी बहू थी खत्म होने तक मुझे अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य के लिए थोड़ा पीछे हटना पड़ा। मैं कई सालों तक लंदन में रही। पिछले साल ही भारत लौटी हूं। काफी समय तक इंटरनेट मीडिया से भी दूर थी। इस दौरान कई दोस्तों से संपर्क टूट गया था, लेकिन एकता कपूर, इकबाल खान, रीवा बब्बर और रक्षंदा खान जैसे कुछ लोगों से बात होती रहती थी।
खबरें और भी
स्मृति ईरानी से क्यों संपर्क नहीं रहा?
इस पर सुवर्णा कहती हैं कि शो के बाहर हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई। लेकिन हमारे बीच हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान और पेशेवर समझ बनी रही है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उनके साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करना मेरे लिए खुशी की बात है।