Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अकेले होटल में आकर...' Taarak Mehta की गुलाबो से फिल्ममेकर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:12 PM (IST)

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सिंपल कौल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्ममेकर द्वारा देर रात होटल में अकेले बुलाए जाने की अजीब डिमांड का ख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chasma) फेम सिंपल कौल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में गुलाबो का रोल निभाया है। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंपल ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्ममेकर ने उनसे बड़ी अजीब से डिमांड की थी।

    हालांकि सिंपल का कहना है कि उन्होंने हमेशा से ही अपनी सीमाएं तय रखीं थीं जिससे आगे वो कभी नहीं बढ़ीं। उन्होंने खास तौर पर एक घटना का जिक्र किया, जब उन्हें देर शाम एक होटल में बुलाया गया था।

    सिंपल ने फटाक से कर दिया मना

    सिंपल कौल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा,'उन्होंने कहा कि मैं इस होटल में ठहरा हूं। रात को करीब 8.30 या 9 बजे आ जाना। मैंने उनसे कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ आऊंगी। इस पर उन्होंने आगे कहा कि मेरे दोस्त नीचे बैठ सकते हैं और मैं ऊपर आ सकती हूं। मैंने उनसे कहा, 'नहीं। मैं आपसे नीचे ही मिलूंगी। लॉबी में मिलिए।' मेरे अपने नियम थे।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

    सिंपल कौल ने आगे कहा,'आप चाहे कोई भी हों, लेकिन मैं आपसे इसी तरह मिलना चाहूंगी। अगर मैं ऊपर आऊंगी, तो अपनी टीम के साथ आऊंगी। मुझमें कभी भी रोल पाने की वो बेताबी नहीं रही।'

    बिजनेसमैंन भी हैं सिंपल

    सिंपल कौल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं,जिन्हें 'शरारत', 'ये मेरी लाइफ है' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शो में अपने किरदारों से पहचान मिली। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी कदम रखा है और मुंबई व बैंगलोर में उनके कई आउटलेट्स हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 18 साल बाद TMKOC का साथ छोड़ेंगे 'जेठालाल'? सामने आया Dilip Joshi का दो टूक बयान

    यह भी पढ़ें- 'जब काम नहीं होता तो...' Taarak Mehta में 'बाघा' का रोल निभाने वाले तन्मय बेकरिया का बयान, पिता की सीख का कर रहे पालन