Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आकांक्षा और Gaurav Khanna के तलाक की खबरों के बीच इस टीवी एक्ट्रेस का बयान, शादी के 5 साल बाद पति से हो रही अलग

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने शादी के पांच साल बाद पति आदित्य कपाड़िया से अलग होने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी जिंदगी वैसी नहीं चलती जैसा हम प्लान करते हैं। गुजारा करने के लिए कुछ मुश्किल फैसले भी लेने पड़ते हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने भी हाल ही में कुछ ऐसा ही पर्सनल और बेहद कठिन निर्णय लिया।

    हमें प्राइवेट स्पेस दें - तन्वी

    टीवी एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर (Tanvi Thakkar) ने बताया है कि शादी के पांच साल बाद वह और उनके पति आदित्य कपाडिया अलग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए, 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-समझकर और आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने फैन्स, दोस्तों और मीडिया से यह भी गुजारिश की कि वे इस मुश्किल समय में उन्हें जरूरी प्राइवेसी और स्पेस दें।

    यह भी पढ़ें- 'मैं बाइसेक्शुअल थी, लड़कियों संग रिश्ते रहे...', Akanksha Chamola ने 'लॉक अप 2' में किया बड़ा खुलासा

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Tanvi Thakkar (@tanvithakker)

    लंबे समय तक किया विचार

    तन्वी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों की उत्सुकता का जवाब देते हुए यह खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि अपने रिश्ते के बारे में कई महीनों तक सोचने-विचारने के बाद, उन्होंने और आदित्य ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ महीनों में, कई लोगों ने मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर चिंता जताई और सवाल पूछे हैं। काफी सोच-विचार के बाद, आदित्य और मैंने अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।'

    आपसी सहमति से लिया फैसला

    इसे अपने सबसे मुश्किल फैसलों में से एक बताते हुए, तन्वी ने कहा कि यह फैसला दया और आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, जिसमें न सिर्फ एक-दूसरे का, बल्कि अपने परिवारों का भी ध्यान रखा गया है। तन्वी ने अपने बयान में आगे कहा, 'यह हम दोनों के लिए एक भावुक फैसला रहा है, जिसे बहुत सावधानी, सम्मान और एक-दूसरे व अपने परिवारों का ख्याल रखते हुए लिया गया है। इसमें एक-दूसरे के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। हम दोनों ने शांति से आगे बढ़ने का फैसला किया है।'

    अपनी बात खत्म करते हुए, तन्वी ने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें लोगों की नजरों से दूर इस निजी दौर से निपटने के लिए समय और स्पेस देने की गुजारिश की।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Tanvi Thakkar (@tanvithakker)

    साल 2021 में की थी शादी

    तन्वी और आदित्य की लव स्टोरी 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' के सेट पर शुरू हुई। साल 2013 में सगाई करने के बाद, इस कपल ने शादी करने से पहले काफी समय लिया। आखिरकार 16 फरवरी, 2021 को इन्होंने शादी की। उन्होंने कोर्ट में एक सादी शादी की और उसके बाद घर पर अपने करीबी लोगों के साथ छोटा सा सेलिब्रेशन किया। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसकी उम्र तीन साल है।

    यह भी पढ़ें- 'सिगरेट से जलाता था एक्स ब्वॉयफ्रेंड...', Alliance में नीति टेलर का पास्ट रिलेशनशिप पर छलका दर्द

    खबरें और भी