Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sanchita Ugale की सुसाइड पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का रिएक्शन, TV इंडस्ट्री पर लगाया ये इल्जाम

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:07 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) की सुसाइड के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना (Aanchal Khurana) ने इंडस्ट्री पर आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    संचिता उगले की सुसाइड पर बोलीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    संचिता उगले की सुसाइड पर बोलीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने घर पर आत्महत्या की

    2. आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर शोषण का आरोप लगाया

    3. कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकी थीं एक्ट्रेस संचिता उगले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस आंचल खुराना (Aanchal Khurana) ने एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) की अचानक मौत पर हैरानगी जताई है। साथ ही इंडस्ट्री पर शोषण का आरोप लगाया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जून को 'कुमकुम भाग्य' फेम 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale Suicide Reason) ने नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साई संतोषी बिल्डिंग स्थित अपने घर सुसाइड कर लिया।

    संचिता उगले की सुसाइड पर बोलीं आंचल

    संचिता की अचानक मौत से इंडस्ट्री में सदमे में है। हाल ही में, एक्ट्रेस आंचल खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए इंडस्ट्री में शोषण और एक्टर की तनाव भरी जिंदगी के बारे में बात की है। वीडियो में आंचल ने कहा, "एक और एक्टर ने सुसाइड कमिट कर ली, 30 साल की संचिता उगले।"

    इंडस्ट्री का बताया काला सच

    उन्होंने कहा, "चैनल को TRP चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए। इसके पीछे कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है। एक छोटी सी बात रिप्लेसमेंट की, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी के साथ बहस कर लोगे, अपना सेल्फ रिस्पेक्ट बचा लिए तो रिप्लेसमेंट या तुम्हारे दिन काट देंगे। कभी किसी ने सोचा है कि एक एक्टर पर क्या बीत रही है या इन्फ्लुएंसर पर जो लोग सुसाइड कमिट कर रहे हैं।"

    प्रोड्यूसर्स पर निकाली भड़ास

    आंचल खुराना ने आगे कहा, "हर सुबह हम उम्मीद लेकर उठते हैं, एक ऑडिशन देते हैं और हर शाम तुलना, रिजेक्शन के बाद सो जाते हैं। सब कहते हैं स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन ये तो कोई नहीं बताता कि कब तक स्ट्रॉन्ग बनो और कितने और कितनी बार स्ट्रॉन्ग बनना है और जब आती है ये चैनल प्रोड्यूसर्स की बात, वो सबसे ज्यादा गलीच लोग होते हैं, उनको अपना प्रॉफिट, बेनिफिट्स के ऊपर कुछ नहीं दिखता।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

    एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल

    आंचल खुराना ने बताया कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा, "भरोसा करिए, मेरे साथ भी हुआ है। अगर आपका ऑडिशन अच्छा हुआ है, आप परफॉर्मर है, वे फिर भी आपको 1000 रुपये के लिए रिजेक्ट कर देंगे और या आप किसी को लाइन देने के लिए तैयार नहीं है। किसी के साथ कुछ करने के लिए तैयार नहीं है। वे आपको रिप्लेस कर देंगे। यह उनके लिए बहुत आसान है।"

    आंचल खुराना ने लोगों को खुद को प्रायोरिटी देने की गुजारिश की। उन्होंने भी ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस वक्त दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। जब वह बहुत स्ट्रेस और प्रेशर में थीं, तब उन्होंने सब कुछ छोड़कर दिल्ली जाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, "अकेले ये डिप्रेशन खा जाएगा। ना प्रोड्यूसर काम आएगा, ना चैनल। ये सबसे ज्यादा सेल्फी लोग हैं। प्लीज अपने परिवार के पास रहिए।"

    खबरें और भी