Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझसे गलती हुई...' Vishal Dadlani ने जसलीन रॉयल से सबसे सामने मांगी माफी, सिंगर ने किया था 'बैड' कमेंट

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:18 PM (IST)

    Vishal Dadlani ने 'इंडियन आइडल' पर जसलीन रॉयल से उनके पुराने 'बेसिक-टू-बैड सिंगर' वाले कमेंट के लिए सबके सामने माफी मांगी। ...और पढ़ें

    विशाल ददलानी ने जसलीन रॉयल से मांगी माफी

    विशाल ददलानी ने जसलीन रॉयल से मांगी माफी 

    HighLights

    1. विशाल ददलानी ने जसलीन रॉयल से मांगी माफी 

    2. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में जसलीन की मौजूदगी पर की थी आलोचना

    3. इंडियन आइडल में बादशाह के पहुंची थीं जसलीन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 में कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट में जसलीन रॉयल (Jasleen Royal) की परफॉर्मेंस के बाद विशाल ददलानी के कमेंट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लगभग डेढ़ साल बाद, विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने इंडियन आइडल पर जसलीन रॉयल से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी है।

    हाल ही में 'इंडियन आइडल' में रॉयल की गेस्ट अपीयरेंस के दौरान विशाल ददलानी ने मौका देखकर अपना रुख पूरी तरह बदल लिया और बादशाह के साथ उनके नए गाने 'इनाम' की जबरदस्त सफलता का जश्न मनाते हुए, अपनी पिछली टिप्पणियों पर सीधे बात की।

    यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा की कहानी लेकर आ रहे विशाल चतुर्वेदी, Hanuman Ansh का टीजर हुआ रिलीज

    विशाल ने सबके सामने मांगी माफी

    जसलीन रॉयल के मैनेजर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई बातचीत की एक वीडियो क्लिप में विशाल कह रहे हैं, 'मैं जसलीन को बहुत समय से जानता हूं और पिछले साल हमारी एक कंट्रोवर्सी हो गई थी। मैंने कुछ ज्यादा बोल दिया एक मसले में और मुझे बोलना नहीं चाहिए था क्योंकि मैं वास्तव में जसलीन की क्रिएटिविटी की सराहना करता हूं।

    उन्होंने आगे कहा, 'एक संगीतकार के रूप में, हमारे पास ज्यादा महिला संगीतकार नहीं हैं। गलती मुझसे ये हुई कि आयोजकों को मैं कह रहा था लेकिन बोला मैंने गलत तरीके से। मैं आपसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं। महिला संगीतकार हमारे पास यहां नहीं हैं और मैं ऐसे अच्छे काम करने वाले को हतोत्साहित करने वाला आखिरी व्यक्ति हूं... एक कलाकार के रूप में आपका तिरस्कार करना मेरा इरादा कभी नहीं था, मैं सचमुच माफी मांगना चाहता हूं'।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Sanjeev Badwe (@yash3222)

    जसलीन रॉयल ने दिया ये रिएक्शन

    इस बात से भावुक होकर जसलीन रॉयल ने माफी स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि उस आलोचना से उन्हें बहुत दुख पहुंचा था क्योंकि वह ददलानी को इंडस्ट्री में हमेशा अपना मेंटर और दोस्त मानती रही हैं। इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिससे उनके बीच चल रही लंबे वक्त की कॉन्ट्रोवर्सी खत्म हो गई।

    विशाल ने क्या कहा था?

    कोल्डप्ले के साथ जसलीन की परफॉर्मेंस के बाद उनकी आलोचना हुई थी। इस आलोचना के बीच, विशाल ने बिना उनका नाम लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे सच में अफसोस है, लेकिन जब आप किसी साधारण या खराब सिंगर को बड़े स्टेज पर बड़ी भीड़ के सामने खड़ा करते हैं, तो आप बस ज्यादा लोगों को यह दिखा रहे होते हैं कि वह व्यक्ति असल में गा नहीं सकता और दुख की बात यह है कि भारत में म्यूजिक लेबल का सिस्टम हमारे सबसे अच्छे टैलेंट को प्रमोट करने के लिए नहीं बना है... मैंने अभी कुछ क्लिप्स देखे, और हे भगवान... कितनी शर्मनाक बात है! देश, कलाकार, जनता और साथ ही 'म्यूजिक सीन' के लिए भी'।

    इसके बाद सोशल मीडिया पर इस कमेंट को लेकर इंडस्ट्री की एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी को हवा मिल गई।

    जसलीन रॉयल के बारे में

    जसलीन रॉयल एक जानी-मानी भारतीय गायिका, गीतकार और संगीतकार हैं, जो हिंदी, पंजाबी और बंगाली समेत कई भाषाओं में गाती हैं। 'रांझा' और 'दिन शगना दा' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर जसलीन ने 2021 की फिल्म 'शेरशाह' में अपने काम के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

    यह भी पढ़ें- वो सिंगर जिसपर है मां सरस्वती की कृपा, Toxic स्टार Yash भी हुए फैन; बताया अपना छोटा भाई