Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kushal Tandon पर सरेआम भड़कीं 'वीर' एक्ट्रेस Zareen Khan, अलायंस की सबसे 'दबंग' कंटेस्टेंट की हुईं जबरा फैन

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:42 PM (IST)

    सलमान खान की 'वीर' एक्ट्रेस ने 'अलायंस' में कुशाल टंडन के एटीट्यूड के लिए उन्हें जमकर लताड़ा और साथ ही शो की सबसे दबंग कंटेस्टेंट की तारीफों के पुल बां ...और पढ़ें

    कुशाल टंडन पर भड़कीं 'वीर' एक्ट्रेस / फोटो-Instagram

    कुशाल टंडन पर भड़कीं 'वीर' एक्ट्रेस / फोटो-Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉकअप सीजन 2 के अलावा इन दिनों एक और रियलिटी शो है, जिसका दर्शक एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) का अलायंस है, जिसका हिस्सा सोहेल खान से लेकर नीति टेलर, डेजी शाह, रीवा किशन जैसे कई लोग हैं।

    एक तरफ जहां सोहेल खान, रूही, मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा जैसे सितारों का गेम लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुशाल टंडन का सबको धमकी देना अब यूजर्स के साथ-साथ कुछ सितारों को भी फुटी आंख नहीं भा रहा है। बीते दिनों गौहर खान ने कुशाल का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी आलोचना की थी और अब सलमान खान के साथ 'वीर' में काम कर चुकीं जरीन खान ने उनके बर्ताव को कॉल आउट किया।

    जरीन खान ने कुशाल के बर्ताव को बताया अपमानजनक

    जरीन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुशाल टंडन द्वारा हर किसी का अपमान करने और अभिनेता के बुरे रवैये को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने उर्फी जावेद की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली जावेद की तारीफ करते हुए लिखा, "तुम्हारी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि तुमने किसी मेल कंटेस्टेंट का गंदा एटीट्यूड और रूढ़ बिहेवियर बर्दाश्त नहीं किया। समझ नहीं आ रहा बाकी के लोग ये सब बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं। तुमने कमाल कर दिया है। मैं तो तुम्हारी फैन ही हो गई हूं।"

     

    यह भी पढ़ें- Kushal Tandon पर सरेआम भड़की 'वीर' एक्ट्रेस Zareen Khan, अलायंस की सबसे 'दबंग' कंटेस्टेंट की हुईं जबरा फैन

    ज़रीन खान

    'तुम्हारे चाचा का शो है क्या?'

    कुछ दिनों पहले जब 'वंशज' को प्लानिंग प्लॉटिंग करके जब शो से निकाला गया था और उसके बाद कुशाल टंडन ने डॉली जावेद को निकालने की धमकी दी थी, जिसके बाद उर्फी जावेद भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुशाल टंडन को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा था, "कुशाल टंडन को ऐसा लग रहा है कि वह शो चला रहा है। इसको निकालूंगा, उसको निकालूंगा..अरे? तुम्हारे चाचा को शो है क्या? तुम कैसे निकाल सकते हो, तुम कैसे लोगों को धमकी दे सकते हो?

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

     Video Credit- Varinder Chawla 

    डॉली जावेद के सपोर्ट में खड़े होते हुए उर्फी ने आगे कहा, "अगर कुशाल के लिए उनकी बहन बच्ची है और 'बिल्डिंग के बच्चों वाली हरकतें है' तो उस हिसाब से तो कुशाल टंडन 'अंकल' हुए।" उर्फी ने यह भी कहा कुशाल सबको दबाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह शो के सबसे वीक कंटेस्टेंट हैं।

    यह भी पढ़ें- Alliance में आकर Sohail Khan ने दिखाए तेवर, कहा- 'मेरे साथ उंगली मत करना, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ....'