Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट रूम ड्रामा में IKKA की भी बाप है पुरानी वेब सीरीज, 7 सालों से OTT पर बनी हुई मस्ट वॉच

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी वेब सीरीज मौजूद है, जो सनी देओल की इक्का से भी बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा है। ...और पढ़ें

    ओटीटी की बेस्ट कोर्टरूम ड्रामा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी की बेस्ट कोर्टरूम ड्रामा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 7 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज

    2. कोर्ट रूम ड्रामा में है सबसे बेस्ट

    3. इक्का से कई गुना अच्छी है कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोर्ट रूम ड्रामा हमेशा से सिनेमा जगत में एक दिलचस्प जॉनर माना जाता है। लंबे समय से इस थीम पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनती आ रही हैं। हाल ही में अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इक्का (IKKA) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जोकि कोर्ट रूम ड्रामा की वजह से चर्चा में है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सीरीज ऐसी भी है, जो कोर्ट रूम ड्रामा के तौर पर पिछले 7 सालों से ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है। 

    ओटीटी की मस्ट वॉच कोर्ट रूम ड्रामा 

    सनी देओल स्टारर इक्का को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इक्का को एवरेज रिव्यू मिले हैं। अगर इक्का को देखकर आपको भी निराशा हाथ लगी है तो आप ओटीटी पर मौजूद एक मस्ट वॉच कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज को घर बैठे स्ट्रीम कर सकते हैं, जिसका नाम है- क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice)।

    यह भी पढ़ें- 2026 की डिजास्टर फिल्म ने OTT पर आते ही गाड़े झंडे, Romantic Drama ने टॉप 10 में बनाई जगह

    criminal justice series (1)

    जी हां साल 2019 में अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारर क्रिमिनल जस्टिस की शुरुआत हुई थी। सीरीज के पहले सीजन में विक्रांत मैसी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए। इसके बाद से 7 सालों के भीतर क्रिमिनल जस्टिस के चार सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा चुका है, जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में रहे हैं।

     criminal justice

    आलम ये कि 2019 से लेकर अब तक क्रिमिनल जस्टिस सीरीज फ्रेंचाइजी कोर्ट रूम ड्रामा के तौर पर हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन सीरीज मानी जाती है। इसके चारों सीजन में अलग-अलग केस की कहानी को दर्शाया गया है, जो अपने आप में काफी सस्पेंस और रोमांच से भरपूर हैं। 

    खबरें और भी

    क्रिमिनल जस्टिस की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि आईएमडीबी की तरफ से इस कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज फ्रेंचाइजी को ओवरऑल 7 से अधिक की रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि सच में ये एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। 

    क्रिमिनल जस्टिस सीजन डिटेल्स 

    बात की ाजाए क्रिमिनल जस्टिस के सीजन दर सीजन रिलीज के बारे में तो उसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

    • क्रिमिनल जस्टिस (2019)

    • क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स सीजन 2 (2020)

    • क्रिमिनल जस्टिस- अधूरा सच सीजन 3 (2022)

    • क्रिमिनल जस्टिस- ए फैमिली मैटर सीजन 4 (2025)

    आपको बता दें कि आने वाले समय में इस कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज का पांचवा सीजन भी ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Hotstar पर गर्दा उड़ा रही है सालभर पुरानी हॉरर थ्रिलर, Evil Dead Burn से भी ज्यादा है डरावनी