विवादों में घिरी OTT सीरीज House Of The Dragon 3, मां-बेटे के बीच दिखाया गया आपत्तिजनक सीन
House of the Dragon Season 3: मोस्ट अवेटेड सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 ने ओटीटी पर आते ही कंट्रोवर्शियल सीन से हर किसी को हैरान कर दिया है। ...और पढ़ें

हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 का विवादित सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 (House of the Dragon Season 3) आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। एक तरफ इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है, दूसरी तरफ एक सीन पर विवाद भी खड़ा हो गया है।
हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 में मां और बेटे के बीच एक ऐसा सीन दिखाया गया है, जिसने व्यूवर्स को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इस सीन को करने वाले एक्टर ने सफाई भी पेश की है।
मां-बेटे के किसिंग सीन पर विवाद
हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 में दिखाया गया है कि एलिसेंट हाईटावर (ओलिविया कुक) अपने बेटे एमोंड (इवान मिशेल) को मनाने की कोशिश करती है कि वह किंग्स लैंडिंग छोड़ दे। तब इमोशनल होकर एमोंड कहता है कि काश वह उसका बड़ा बेटा होता। इसके बाद वह अपनी मां को लिप पर किस कर देता है जिससे एलिसेंट असहज हो जाती है।
विवादित सीन से हैरान यूजर्स
इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई है। एक यूजर ने कहा, "एमोंड ने अभी-अभी अपनी मां एलिसेंट को किस किया? मुझे तीन बार पीछे करके देखना पड़ा क्योंकि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैंने ऐसा कुछ देखा है। 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' मुझे हैरान करने के नए-नए तरीके ढूंढता रहता है।"
खबरें और भी
AEMOND JUST KISSED HIS MOM ALICENT?!
— sanmeyo (@oyemnassxo) June 22, 2026
I had to rewind three times because there’s no way my eyes just witnessed that. House of the Dragon keeps finding new ways to leave me absolutely speechless.#HouseoftheDragon #HOTD pic.twitter.com/iNzMS3suj6
एक और यूजर ने कहा कि यह हाउस ऑफ द ड्रैगन का सबसे कंट्रोवर्शियल सीन है। एक यूजर ने डायरेक्टर को ट्रोल करते हुए कहा, "जॉर्ज आर. आर. मार्टिन सच में हर दिन उठकर सोचते हैं, 'मैं इस फैमिली ट्री को और बुरा कैसे बना सकता हूं?'"
यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 4 एपिसोड की रोमांटिक थ्रिलर, Must Watch है 8.2 रेटिंग वाली सीरीज
एक्टर ने विवादित सीन पर दी सफाई
इस विवादित सीन पर एमोंड उर्फ इवान मिशेल (Ewan Mitchell) ने अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने बताया है कि यह सीन किस ओर इशारा करता है। उनका कहना है कि यह सीन दिखाता है कि एमोंड का प्यार दिखाने का तरीका बहुत अजीब है। इवान ने पीपल के साथ बातचीत में कहा, "इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे उल्टी आ जाएगी। हां यह थोड़ा चौंकाने वाला है। लेकिन साथ ही मुझे एक बड़ी चुनौती और एमोंड को एक नए नजरिए से दिखाने का मौका भी नजर आया।"
इवान मार्शल ने आगे कहा, "इसे पचा पाना काफी मुश्किल है, है ना? अपनी मां को किस करना, खासकर उस तरह से। मेरा मतलब है, एमोंड को बड़े होते हुए कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उसे अपनी मां और अपने आस-पास के परिवार से काफी प्यार मिला है और एक बच्चे को खुद के बारे में संतुलित नजरिया बनाने के लिए ऐसे बिना शर्त प्यार की जरूरत होती है। एमोंड को यह कभी नहीं मिला, इसलिए उसकी सोच बहुत अलग और अजीब हो गई है और प्यार दिखाने का उसका तरीका भी बहुत अजीब है।"