4 सीजन 32 एपिसोड, 6 सालों से ओटीटी पर डाला डेरा, भारत की नंबर-1 सीरीज
पिछले 6 सालों से एक पुरानी वेब सीरीज का ओटीटी पर भौकाल टाइटल है और ऑडियंस की फेवरेट मानी जाती है। ...और पढ़ें
-1785665253013_m.webp)
ओटीटी की बेस्ट सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
6 सालों से ओटीटी पर छाई हुई है ये सीरीज
दर्शकों को है सीजन पांच का इंतजार
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी आज के समय में सिनेप्रेमियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख साधन बन गया है। कई ऐसी मूवीज और सीरीज रही हैं, जो ओटीटी पर सबकी फेवरेट मानी जाती हैं। इस आधार पर एक वेब सीरीज ऐसी भी है, जो पिछले 6 सालों से सभी की पसंदीदा बनी हुई है और ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन करने के लिए जानी जाती है।
खास बात ये है कि इस सीरीज में न तो कोई सस्पेंस है और न कोई मारधाड़, फिर भी ये जनता को सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है-
भारत की नंबर-1 सीरीज
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह पिछले 6 सालों से ओटीटी पर राज कर रही है। अब तक इस सीरीज के 4 सीजन सहित कुल 32 एपिसोड को रिलीज किया जा चुका है और सभी के सभी हिट रहे हैं।
यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच है 150 मिनट की साइको थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.2 रेटिंग; सस्पेंस है भरपूर
-1785665988557.jpg)
कॉमेडी जॉनर वाली इस सीरीज में कोई बड़ा स्टार भी मौजूद नहीं है, फिर ये भारत की नंबर-1 वेब सीरीज मानी जाती है। चलिए आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां जिक्र वेब सीरीज पंचायत (Panchayat Web Series) का किया जा रहा है।
खबरें और भी

जी हां अभिनेता जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे कई कलाकारों से सजी पंचायत वेब सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जाता है और पिछले 6 सालों से ये ऑडियंस की भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। पंचायत सीजन और एपिसोड डिटेल्स-
पंचायत पहला सीजन- साल 2020 (कुल एपिसोड-8)
पंचायत दूसरा सीजन- साल 2022 (कुल एपिसोड-8)
पंचायत तीसरा सीजन- साल 2024 (कुल एपिसोड-8)
पंचायत चौथा सीजन- साल 2025 (कुल एपिसोड-8)
जल्द आएगा पांचवां सीजन
फुलेरा गांव की रोमांचक कहानी आपको पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) में भी देखने को मिलेगी, जिसकी पुष्टि मेकर्स की तरफ से पहली ही की जा चुकी है। पंचायत 5 को इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाना है। हालांकि, रिलीज डेट का एलान होना अभी बाकी है।