थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर Crime Drama का तांडव, आते ही टॉप 10 में डाला डाका
थिएटर में 250 करोड़ रुपये कमाने के बाद Crime Drama ने ओटीटी पर दस्तक दी और यह आते ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें
-1781845735593_m.webp)
ओटीटी पर भौकाल काट रही सस्पेंस थ्रिलर
HighLights
ओटीटी पर भौकाल काट रही सस्पेंस थ्रिलर
थिएटर में धमाल मचाने के बाद दी ओटीटी पर दस्तक
टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर में लगभग 250 करोड़ का कारोबार करने के बाद क्राइम ड्रामा ने ओटीटी पर आते ही डेरा जमा लिया है। फिल्म ने स्ट्रीम होते ही टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। क्राइम, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर 156 की फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है।
Box Office पर किया 250 करोड़ का कारोबार
क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर 18 जून को दस्तक दी है वहीं इसे IMDb पर 7 की धांसू रेटिंग मिली है।
-1781845830705.jpg)
कौन सी है ये फिल्म?
यह फिल्म एक हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहले दोनों पार्ट सुपरहिट होने के बाद यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट रही। यह फिल्म है दृश्यम (Drishyam 3) जिसमें मोहनलाल (Mohanlal) ने लीड रोल प्ले किया है।
-1781845841172.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
इस किस्त में मोहनलाल के किरदार जॉर्जकुट्टी की कहानी आगे बढ़ती है। जो अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। वरुण के पिता प्रभाकर, चुपचाप और बहुत सोच-समझकर बदला लेने की योजना बनाते हैं। प्रभाकर एक नकली दूल्हे का इस्तेमाल करके अंजू की शादी में अड़चनें डालते हैं और परिवार को फंसाने के लिए एक बदनाम पूर्व पुलिस वाले का इस्तेमाल करते हैं।
खबरें और भी
-1781845855836.jpg)
आखिर में, जॉर्जकुट्टी को अपने परिवार वालों की सुरक्षा के लिए खुद को पुलिस के हवाले करने पर मजबूर होना पड़ता है। क्या जॉर्जकुट्टी इस बार भी अपने परिवार को बचाने में कामयाब होगा या नहीं? इसका जवाब फिल्म में ही मिलेगा।
दृश्यम 3 (Drishyam 3) एक 2026 भारतीय मलयालम भाषा की अपराध ड्रामा फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजोन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ हैं।