Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 साल पहले रिलीज हुई थी OTT की मोस्ट अंडररेटेड वेब सीरीज, IMDb ने दी थी 8.9 की धांसू रेटिंग

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 05:19 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 4 साल पहले एक ऐसी अंडररेटेड वेब सीरीज को रिलीज किया गया था, जिसे आईएमडीबी से 8.9 की धांसू रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

    अंडररेटेड वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अंडररेटेड वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भारत की टॉप वेब सीरीज

    2. अंडररेटेड सीरीज है नंबर-1

    3. आईएमडीबी रेटिंग में भी टॉपर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में ओटीटी प्लेफॉर्म मनोरंजन का सबसे अहम साधन बन गया है। खासतौर पर जब से भारतीय सिनेमा में वेब सीरीज का चलन आया है, तब से एंटरटेनमेंट देखने का फैंस का नजरिया बदल गया है। अब सिनेप्रेमियों हर एक किस्म की फिल्म और सीरीज देखने का मौका मिलता है। 

    कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं, जो काफी अंडररेटेड रही हैं। ऐसी ही एक 4 साल पुरानी वेब सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे इंटरनेट मूवीज डेटाबेस यानी आईएमडीबी से 8.9/10 धांसू रेटिंग मिली है। 

    मोस्ट अंडररेटेड सीरीज 

    जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका निर्माण ना तो किसी बडे़ फिल्म वेंचर ने किया है और ना ही इसका क्रिएटर कोई बड़ा ओटीटी फिल्ममेकर है। कम बजट, छोटे प्लेटफॉर्म और कलाकारों द्वारा बनाई गई ये सीरीज अब भी ऑडियंस की फेवरेट मानी जाती है। आपको बता दें कि इस सीरीज का नाम- एनसीआर डेज (NCR Days) है।

    यह भी पढ़ें- 'भीड़ में घुसकर पूछता था कि फिट हूं या...', Sapne Vs Everyone 2 के एक्टर परमवीर चीमा का छलका दर्द

    ncr days ott

    साल 2022 में इस वेब सीरीज को एक-एक एपिसोड के हिसाब से यूट्यूब पर फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। सीरीज का स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन अंबरीश वर्मा ने किया था, जो फिलहाल सपने वर्सेज एवरीवन जैसी कल्ट सीरीज फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं। जब ये रिलीज हुई थी तो इसके बारे में बहुत कम चर्चा हुई थी। 

    ncr days series

    लेकिन आज के समय में एनसीआर डेज को ओटीटी की सबसे बेहतरीन और मोस्ट अंडररेटेड वेब सीरीज के तौर पर जाना जाता है। अंबरीश वर्मा की एनसीआर डेज की कहानी 5 एपिसोड में सिमटी है, जो एमबीए कॉलेज के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। 

    खबरें और भी

    यारी दोस्ती और एमबीए टैगलाइन के साथ इसे पेश किया गया है, जिसमें दिल्ली एनसीआर के लड़कों का हरियाणवी ह्यमूर भी देखने को मिलता है। 

    ओटीटी पर कहां देखें एनसीआर डेज

    हालांकि, अब आपको अंबरीश वर्मा की एनसीआर डेज यूट्यूब पर फ्री में ऑनलाइन तो देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन जियो टीवी (Jio TV) आप इसका आनंद आसानी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो एनसीआर डेज को जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- अंडररेटेड गानों के लिए पॉपुलर है 27 साल पुरानी फिल्म, Nusrat Fateh Ali Khan का ये सॉन्ग आज भी है अमर