OTT पर आते ही हिट हुई 8 एपिसोड की Crime Drama, टॉप रेटेड लिमिटेड सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा
ओटीटी पर आते ही एक वेब सीरीज ने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है। यह एक लिमिटेड सीरीज है जिसे IMDB से भी तगड़ी रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नॉवेल पर आधारित एक वेब सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है। चार दिन में ही इस सीरीज ने कई टॉप रेटेड थ्रिलर सीरीज को पछाड़कर ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।
यह एक लिमिटेड क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसे IMDb से भी तगड़ी रेटिंग मिली है। 8 एपिसोड की इस सीरीज को सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि इंडिया में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह सीरीज समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 (India's Got Latent Season 2) को भी टक्कर दे रही है।
बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड है सीरीज
यह मिनीसीरीज 'आई विल फाइन्ड यू' (I Will Find You) है। यह क्राइम ड्रामा वास्तव में हार्लन कोबेन (Harlan Coben) की इसी नाम से आई बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। हार्लन कोबेन इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इस सीरीज में सैम वर्थिंगटन, ब्रिट लोअर, माइलो वेंटिमिग्लिया और एरिन रिचर्ड्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
क्या है सीरीज की कहानी?
'आई विल फाइन्ड यू' एक ऐसे पिता की कहानी है जिस पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप है। उसे बेटे के कत्ल के इल्जाम में जेल की सजा मिलती है। हालांकि, उसे कहीं न कहीं भरोसा होता है कि उसका बेटा जिंदा है। इसलिए जेल से निकलते ही वह अपने बेटे की तलाश में जुट जाता है। मगर बेटे को खोजने के खतरनाक सफर में उसके सामने ऐसे-ऐसे राज आते हैं, जो उसके होश उड़ा देते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Prime Video पर 9.8 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर का दबदबा, 5 एपिसोड की सीरीज है OTT पर मस्ट वॉच
किस ओटीटी पर है 'आई विल फाइन्ड यू'?
यह सीरीज 18 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। यह आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। इसने 'टीच यू अ लेसन' को पीछे कर दिया जो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के बाद दूसरे पायदान पर ट्रेंड कर रही थी। इसे टॉप रेटेड क्राइम थ्रिलर है जिसे IMDb से 7.3 रेटिंग मिली है। इसमें 8 एपिसोड है जिसका रन-टाइम 1 घंटे से भी कम है।