Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Movies in 2023: थिएटर्स को छोड़ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं 30 फिल्में, लिस्ट में चेक कीजिए आपने कितनी देखीं?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:12 PM (IST)

    OTT Movies Released in 2023 ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या हर साल बढ़ रही है। सिनेमाघरों में फिल्मों को उतारने के बजाय अब सीधा उन्हें ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इन फिल्मों में कई ऐसी हैं जिनमें नामी सितारों ने काम किया है। करीना कपूर खान शाहिद कपूर वरुण धवन जाह्नवी कपूर रश्मिका मंदाना सिद्धार्थ कपूर की फिल्में सीधे ओटीटी पर आयीं।

    Hero Image
    ओटीटी पर इस साल इतनी फिल्में रिलीज हुई हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने प्रसार और दर्शक वर्ग के कारण फिल्मों को सीधे रिलीज करने का एक ताकतवर माध्यम बनकर उभरे हैं। इस साल 30 से ज्यादा हिंदी फिल्में सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज की गयीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन फिल्मों में करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रवीना टंडन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना समेत कई लोकप्रिय कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म रिलीज हुई थी।

    प्राइम वीडियो पर आयीं फिल्में

    टीकू वेड्स शेरू

    कंगना रनोट निर्मित और सई कबीर निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। अवनीत की यह पहली फिल्म थी।

    बवाल

    नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म साल की बड़ी फिल्मों में शामिल है, जो सीधे ओटीटी पर उतरीं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल्स निभाये।

    यह भी पढ़ें: Tiger Nageswara Rao- OTT पर आ गई रवि तेजा और नुपुर सेनन की एक्शन फिल्म TNR, जानें- कहां देख सकते हैं मूवी

    पिप्पा

    वॉर फिल्म पिप्पा का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया था। ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली ने मुख्य किरदार निभाये।

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं फिल्में

    मिशन मजनू

    शांतनु बागची निर्देशित पीरियड स्पाइ थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 

    चोर निकलकर भागा

    अजय सिंह निर्देशित थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम और सनी कौशल ने लीड रोल्स निभाये थे। फिल्म में यामी का ग्रे शेड कैरेक्टर काफी पसंद किया गया।

    कटहल

    यशोवर्धन मिश्रा निर्देशित इस सोशल कॉमेडी फिल्म में सान्या मल्होत्रा, अनंत वी जोशी, विजय राज और राजपाल यादव ने प्रमुख किरदार निभाये।

    फ्राइडे नाइट प्लान

    वत्सल नीलकांतन निर्देशित ड्रामा फिल्म में जूही चावला और बाबिल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

    जाने जां

    सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म से करीना कपूर ने ओटीटी डेब्यू िकया। फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत ने सहयोगी किरदार निभाये थे। 

    खुफिया

    विशाल भारद्वाज निर्देशित स्पाइ थ्रिलर में तब्बू, वामिका गब्बी और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में थे।

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयीं फिल्में

    गुलमोहर

    राहुल वी चित्तेला निर्देशित फिल्म में मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और सिमरन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। शर्मिला ने फिल्म से ओटीटी डेब्यू किया।

    गैसलाइट

    पवन कृपलानी निर्देशित थ्रिलर में सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह ने शीर्ष भूमिकाएं निभायी थीं।

    तुमसे ना हो पाएगा

    अभिषेक सिन्हा निर्देशित कॉमेडी फिल्म में इश्वाक सिंह, महिमा मकवाना और गौरव पांडेय ने लीड रोल्स निभाये।

    अपूर्वा

    निखिल नागेश भट्ट निर्देशित थ्रिलर अपूर्वा में तारा सुतारिया, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और सुमित गुलाटी ने अहम किरदार निभाये थे।

    जी5 पर रिलीज हुईं फिल्में

    छतरीवाली

    तेजस देओस्कर निर्देशित वयस्क कॉमेडी फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और सुमीत व्यास मुख्य भूमिकाओं में थे। 

    लॉस्ट

    अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम, पंकज कपूर और राहुल खन्ना ने प्रमुख किरदार निभाये थे।

    एम आइ नेक्स्ट

    राहत काजमी निर्देशित क्राइम सोशल फिल्म में अनुष्का सेन ने लीड रोल निभाया था।

    कंजूस मक्खीचूस

    विपुल मेहता निर्देशित कॉमेडी फिल्म में कुणाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं।

    मिसेज अंडरकवर

    इस स्पाइ कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता ने किया था। राधिका आप्टे, राजेश शर्मा और सुमीत व्यास मुख्य भूमिकाओं में थे।

    यह भी पढ़ें: द रेलवे मेन, द ग्रेट इंडियन फैमिली, टाइगर नागेश्वर राव, अपूर्वा... इस हफ्ते OTT पर मौजूद फिल्में और सीरीज

    यू टर्न

    आरिफ खान निर्देशित फिल्म में अलाया एफ और प्रियांशु पेन्युली ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। यह थ्रिलर फिल्म है।

    सिर्फ एक बंदा काफी है

    साल की सबसे चर्चित ओटीटी रिलीज फिल्मों में से एक सिर्फ एक बंदा काफी है एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने वकील का लीड रोल निभाया, जो दुष्कर्म की शिकार एक बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ता है। 

    तरला

    जानी-मानी शेफ और लेखिका तरला दलाल की बायोपिक का निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया। हुमा कुरैशी और शारिब हाशमी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

    हड्डी

    अक्षत अजय शर्मा निर्देशित थ्रिलर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप और इला अरुण ने अहम किरदार निभाये थे।

    जिओ सिनेमा की फिल्में

    कच्चे लिम्बू

    शुभम त्यागी निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राधिका मदान ने लीड रोल निभाया।

    मुंबईकर

    संतोष सिवान निर्देशित फिल्म में विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। 

    आइ लव यू

    निखिल महान निर्देशित फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी ने लीड रोल्स निभाये। 

    ब्लडी डैडी

    अली अब्बास जफर निर्देशित इस एक्शन फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।

    सार्जेंट

    प्रवाल रमन निर्देशित थ्रिलर में रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन, अरुण गोविल और सपना पब्बी ने अहम भूमिकाएं अदा कीं।

    ब्लाइंड

    शोम मखीजा निर्देशित थ्रिलर फिल्म में सोनम कपूर, पूरब कोहली और विनय पाठक ने मुख्य किरदार निभाये थे। 

    ट्रायल पीरियड

    आलेया सेन निर्देशित इस फैमिली कॉमेडी फिल्म में जिनिलिया डिसूजा और मानव कौल ने मुख्य किरदार निभाये थे।

    वन फ्राइडे नाइट

    मनीष गुप्ता निर्देशित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में रवीना टंडन और मिलिंद सोमन ने लीड रोल्स निभाये।

    आने वाली फिल्म...

    द आर्चीज

    अब जोया अख्तर निर्देशित आर्चीज नेटफ्लिक्स पर दिसम्बर में आने वाली है। इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।