Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prime Video पर 9.8 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर का दबदबा, 5 एपिसोड की सीरीज है OTT पर मस्ट वॉच

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 09:09 PM (IST)

    OTT पर आई एक इंडियन थ्रिलर वेब सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज है। ओटीटी पर इसी सीरीज का दबदबा है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर थ्रिलर सीरीज का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर थ्रिलर सीरीज का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 5 एपिसोड की सीरीज का OTT पर धमाल

    2. सीरीज को मिली दुनिया में सबसे ज्यादा रेटिंग

    3. थ्रिल से भरपूर है ओटीटी की सबसे शानदार सीरीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TVF की ज्यादातर वेब सीरीज ने ओटीटी पर आने के बाद धमाल मचाया। चाहे 'परमानेंट रूममेट्स' हो या फिर 'पंचायत', अलग-अलग कहानियों के साथ TVF की सीरीज का दबदबा रहा। अब एक वेब सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज बन गई है, जिसके हर एपिसोड को हाइएस्ट रेटिंग मिली है।

    इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है, जो अब ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गया है। सीरीज की ताबड़तोड़ सफलता का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया।

    सीरीज को मिली धांसू रेटिंग

    जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है सपने वर्सेज एव्रीवन सीजन 2 (Sapne Vs Everyone Season 2)। टीवीएफ के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन अंबरीश वर्मा ने किया है, कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। सीरीज का पहला सीजन 2023 में आया था जिसमें 5 एपिसोड थे। इस सीरीज को भी काफी पसंद किया गया था और IMDb रेटिंग 9 से ज्यादा थी।

    दुनिया की हाइएस्ट रेटेड सीरीज

    तीन साल बाद यानी मई 2026 में सपने वर्सेस एव्रीवन का दूसरा सीजन आया जिसने पहले वाली से भी ज्यादा सफलता बटोरी। यह रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है और न सिर्फ इंडिया में, बल्कि दुनियाभर में। यह दुनिया की हाइएस्ट IMDb रेटिंग वेब सीरीज बन गई है। इसके हर एपिसोड को 9.7 रेटिंग मिली है।

    Sapne vs Everyone

    पहले सीजन में भी पांच एपिसोड थे जिसमें हर एपिसोड को अलग-अलग रेटिंग मिली थी।

    पहला एपिसोड- 9.4 रेटिंग

    दूसरा एपिसोड- 9.5 रेटिंग

    तीसरा एपिसोड- 9.6 रेटिंग

    चौथा एपिसोड- 9.6 रेटिंग

    पांचवां एपिसोड- 9.7 रेटिंग

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई 6 एपिसोड की Mystery Thriller, टॉप ट्रेंडिंग में OTT सीरीज का दबदबा

    दूसरे सीजन ने मचाया तहलका

    हालांकि, पहले वाले सीजन से ज्यादा पॉपुलैरिटी और सफलता दूसरे सीजन को मिली है। इस सीजन के सभी एपिसोड्स को धांसू रेटिंग मिली है।

    पहला एपिसोड- 9.7 रेटिंग

    दूसरा एपिसोड- 9.7 रेटिंग

    तीसरा एपिसोड- 9.7 रेटिंग

    चौथा एपिसोड- 9.7 रेटिंग

    पांचवां एपिसोड- 9.8 रेटिंग

    Prime Video

    क्या है सीरीज की कहानी?

    सपने वर्सेस एव्रीवन की कहानी अपने सपनों के लिए जुनूनी दो शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पैरलल में चल रही कहानी उनके संघर्ष, कठोर सिस्टम और सफलता की भारी कीमत जैसे विषयों को दिखाती है। सीरीज में परमवीर सिंह, अंबरीश वर्मा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान, किरणदीप कौर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10 एपिसोड की सीरीज Netflix पर बनी नंबर-1, Must Watch एक्शन थ्रिलर को मिली है 8.5 की धांसू रेटिंग