Reacher 4 OTT Release: डबल सरप्राइज के साथ लौट रहा है रीचर, कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरीज?
हॉलीवुड सुपरस्टार एलन रिचसन स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज रीचर के चौथे सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है। ...और पढ़ें

जल्द आएगा रीचर 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रीचर 4 की रिलीज डेट का हुआ एलान
'नीली' को लेकर मेकर्स दिया सरप्राइज
इस दिन स्ट्रीम होगा रीचर का सीजन 4
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें हॉलीवुड स्टार एलन रिचसन की रीचर का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक रीचर के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ने अपार सफलता हासिल की है।
इस बीच मेकर्स की तरफ से रीचर सीजन 4 की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही रीचर की लोकप्रिय किरदार और स्पाई एजेंट 'नीली' को लेकर बड़ा सरप्राइज दिया गया है।
कब आएगा रीचर चौथा सीजन
बीते साल 20 फरवरी को रीचर का तीसरा सीजन रिलीज किया गया था, जिसकी कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि चौथे सीजन के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाए। अब लगता है कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा हैं। क्योंकि खुद रीचर के लीड एक्टर एलन रिचसन द्वारा मंगलवार को रीचर सीजन 4 की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस की गई है।
यह भी पढ़ें- Explainer: एक्शन में सबकी बाप निकली War Machine, ओटीटी पर ट्रेंडिंग में टॉपर बनी Netflix की नई फिल्म
First look at Alan Ritchson and Maria Sten, in the 'REACHER' spinoff, 'NEAGLEY.'
— Alan Ritchson Updates (@alanritchsonhq) June 30, 2026
Coming to Prime Video on September 16th! pic.twitter.com/6L7DnaXesK
एलन ने सोशल मीडिया हैंडल पर रीचर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि 12 अगस्त 2026 को रीचर 4 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही इस बार दर्शकों का सीरीज की मुख्य किरदार नीली का स्पिन ऑफ भी देखने को मिलेगा।

जिसके तहत का पहला सीजन 16 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि रीचर में नीली की भूमिका मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस मारिया स्टेन ने अदा की है। इस तरह से रीचर के मेकर्स ने फैंस को डबल सरप्राइज दिया है। इस अनाउंसमेंट के बाद रीचर और नीली सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई हो गई है।
खबरें और भी
इंडिया में रीचर काफी क्रेज
हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज को इंडियन ऑडियंस भी देखना पसंद करती है। रीचर भी उन चुनिंदा विदेशी सीरीज में से एक हैं, जो भारतीय दर्शक देखना पसंद करते हैं। एक स्पाई थ्रिलर के तौर पर रीचर ने अपनी सभी सीजन के दम पर इनका भरपूर मनोरंजन जो किया है।