Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमाघरों में फ्लॉप... OTT पर सुपरहिट, 2026 की इन फिल्मों ने किया गजब अजूबा; आलिया की ननद का Netflix पर भौकाल

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:45 AM (IST)

    सिनेमाघरों में आईं इस साल कई फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन OTT पर आते ही इन फिल्मों की किस्मत बदल गई। ...और पढ़ें

    सिनेमाघरों में फ्लॉप, लेकिन पर हिट हुईं ये फिल्में

    सिनेमाघरों में फ्लॉप, लेकिन पर हिट हुईं ये फिल्में

    HighLights

    1. 'दादी की शादी' नेटफ्लिक्स पर हुई ब्लॉकबस्टर

    2. 'वध 2' और 'अस्सी' को ओटीटी पर मिला प्यार

    3. शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' प्राइम वीडियो पर हिट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बड़े पर्दे पर कुछ ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। उम्मीद थी कि ये फिल्में शायद कुछ बड़ा कमाल करके जाएंगी, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर पानी फेरकर गईं। हालांकि बड़ी बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं इन फिल्मों की किस्मत ओटीटी पर आते ही चमक गई। कौन सी है ये फिल्में जो ओटीटी पर हुईं ब्लॉकबस्टर, आइए जानते हैं...

    ओटीटी पर हिट हुईं यह फिल्में

    OTT पर हिट होने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) का है। मई के महीने में रिलीज हुई यह फिल्म ओटीटी पर आते ही ब्लॉकबस्टर हो गई। फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी, नीतू कपूर और कपिल शर्मा नजर आए। फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है और खूब ट्रेंड कर रही है। इस लिस्ट में अगला नाम नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 (Vadh 2) का है। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस उतनी ना चली हो, लेकिन OTT पर फिल्म को खूब प्यार मिला है।

    assi 5

    फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई और खूब चली भी। अभिनेत्री तापनी पन्नू भी एक अलग सब्जेक्ट पर फिल्म लेकर आईं और फिल्म का नाम था अस्सी (Assi)। इस कोर्टरूम ड्रामा को थिएटर्स में तो वो जगह नहीं मिली, लेकिन ऑडिएंस ने इसे ओटीटी पर खूब पसंद किया। Netflix पर आई यह फिल्म जमकर चली और ट्रेंड हुई।

    शाहिद-शनाया भी ओटीटी पर चमके

    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' जब थिएटर्स में आई तो फिल्म लोगों का ध्यान नहीं खींच पाई, लेकिन Netflix पर आते ही फिल्म ने कमाल कर दिया। फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में नंबर वन पर रही। शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' उन फिल्मों में से है, जिसकी खूब चर्चा हुई।

    खबरें और भी

    O Romeo 2

    विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी समेत कई स्टार्स थे। अफसोस यह रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म का सिक्का प्राइम वीडियो (Prime Video) पर चल गया। ओटीटी पर फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में शामिल रही।

    इस लिस्ट में गिन्नी वेड्स सनी 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म कब आई और कब गई, किसी को पता ही नहीं चला पर हां ओटीटी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया।

    Ekd

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की एक दिन भी इस फेहरिस्त में है। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में ना चली हो, लेकिन ओटीटी पर पसंद की गई। इसके अलावा हाल ही में पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) भी ओटीटी पर आई है। आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है और इंडिया में ट्रेंड कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही सामंथा की Maa Inti Bangaram, कब और कहां देखें फिल्म?

    यह भी पढ़ें- 2026 की डिजास्टर फिल्म ने OTT पर आते ही गाड़े झंडे, Romantic Drama ने टॉप 10 में बनाई जगह