Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 एपिसोड की नई सीरीज OTT पर बनी टॉपर, Comedy Drama को IMDb पर मिली 9.1 की धांसू रेटिंग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:05 PM (IST)

    OTT पर इस वक्त 7 एपिसोड की सीरीज ने नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली है। इस सीरीज को IMDb पर 9 की रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर नंबर 1 बनी 7 एपिसोड की सीरीज

    ओटीटी पर नंबर 1 बनी 7 एपिसोड की सीरीज

    HighLights

    1. ओटीटी पर नंबर 1 बनी 7 एपिसोड की सीरीज

    2. आईएमडीबी पर मिली 9 की धांसू रेटिंग

    3. आते ही छाई कॉमेडी ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो ओटीटी पर कॉमेडी ड्रामा सीरीज की भरमार है लेकिन अगर कोई सीरीज रिलीज के दिन से ही टॉप पर बनी रहे तो उसमें कुछ बात तो होगी। खास तौर पर अगर सीरीज TVF की हो तो फिर बेहतरीन कंटेंट की गारंटी लगभग पक्की। एक ऐसी ही सीरीज ओटीटी पर इस वक्त नंबर 1 पर बनी हुई है।

    यह सीरीज लगभग 15 दिन पहले OTT पर स्ट्रीम हुई थी और तब से लेकर अब तक यह नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज है। इतना ही नहीं 7 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb से 9.1 की तगड़ी रेटिंग मिली है।

    क्या है सीरीज की कहानी?

    यह सीरीज एक फैमिली ड्रामा (Family Drama) है और दिलचस्प बात ये है कि यह इसका 5 वां सीजन है यानी पहले के 4 सीजन ने लोगों को खूब एंटरटेन किया और इस हल्की फुल्की सीरीज को क्रिटीक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले। हम बात कर रहे हैं 'गुल्लक' सीजन 5 (Gullak Season 5) की जो मिश्रा परिवार- संतोष, शांति, अन्नू और अमन की कहानी है।

    gullak 5 (5)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर एक हफ्ते से गदर काट रही 275 करोड़ कमाने वाली फिल्म, थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा

    जो अपने साधारण से घर में रहते हुए मिडिल-क्लास जिंदगी, पैसों की चिंता और अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के बीच तालमेल बिठाते हैं। 7 एपिसोड वाले इस सीजन में अमन के ज्योतिष के काम, अन्नू के सीक्रेट अपार्टमेंट और बच्चों के बड़े होने के साथ परिवार के बदलते रिश्तों को दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    gullak 5 (6)

    कहां स्ट्रीम हुई 'गुल्लक 5'

    'गुल्लक' का पांचवां सीज़न TVF द्वारा बनाया गया एक दिल को छू लेने वाला कॉमेडी-ड्रामा है, जो 5 जून, 2026 को खास तौर पर SonyLIV पर रिलीज हुआ। इस नए सीजन में 7 एपिसोड हैं, जिनमें सभी की पसंदीदा मिश्रा फैमिली की नई जिम्मेदारियों, आर्थिक मुश्किलों और बदलते रिश्तों को दिखाया गया है।

    gullak 5

    किरदारों में हुआ बदलाव

    इस सीजन में मुख्य कलाकार लौट आए हैं, जिनमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और सुनीता राजवार शामिल हैं। इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि बड़े बेटे 'अन्नू भैया' के रोल में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी. जोशी ने ले ली है।

    यह भी पढ़ें- OTT Releases: नेटफ्लिक्स, Prime Video और जियो हॉटस्टार पर फिल्मों-सीरीज का मेला, जून का आखिरी हफ्ता होगा धमाकेदार