Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर होगा मई का दूसरा हफ्ता, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर
हर सप्ताह की तरह इस बार भी मनोरंजन जगत की तरफ से थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक कई शानदार मूवीज और वेब सीरीज आने वाली हैं। ...और पढ़ें

इस वीक रिलीज होने वाले थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसा ही नया सप्ताह शुरू होता है, सिनेप्रेमियों की नजरें लेटेस्ट रिलीज की तरफ बनी रहती है। मई के इस दूसरे सप्ताह में मनोरंजन जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है, जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रह थे।
थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक अपकमिंग रिलीज के तौर पर कई थ्रिलर इस हफ्ते आ रहे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 11 से लेकर 17 मई तक बड़े से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक क्या कुछ आने वाला है।
द पनिशर: वन लास्ट किल (The Punisher: One Last Kill)
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुचर्चित वेब सीरीज द पनिशर अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इस सीरीज को इस वीक 12 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर आप इस सीरीज को हिंदी में भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Netflix पर 8 एपिसोड की Thriller Series मचाने आ रही है तहलका, ओटीटी पर कब रिलीज हो रही I will Find You?
-1778505180520.jpg)
बिटवीन फादर एंड सन (Between Father and Son)
मैक्सिकन थ्रिलर माइक्रो-सीरीज बिटवीन फादर एंड सन की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस सीरीज को लेकर अगर आप भी एक्साइटेड हैं, तो 13 मई से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
खबरें और भी
-1778505189498.jpg)
सोलमेट (Soul Mate)
जापानी सिनेमा की तरफ से सोलमेट वेब सीरीज को 14 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में दो लड़कों के बीच प्यार की कहानी को दर्शाया गया है।
-1778505199310.jpg)
पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान संग इस मूवी में आयुष्मान रोमांस फरमाने के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। गौर किया जाए पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट की तरफ तो 15 मई को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
-1778505321725.jpg)
आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal)
पति पत्नी और वो दो को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए अभिनेता संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल पूरी तरह से तैयार है। पहले तो इस मूवी को 8 मई को रिलीज किया जाना था, बाद में सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट में देरी की वजह से इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया और अब आखिरी सवाल 15 मई 2026 को थिएटर्स में एंट्री मारेगी।

बर्लिन सीजन 2 (Berlin Season 2)
नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज मनी हाइस्ट से निकले बर्लिन कैरेक्टर पर बनने वाली वेब सीरीज बर्लिन ने सीजन 1 से दर्शकों का दिल जीता था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है, 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

कर्तव्य (Kartavya)
इस वीक की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म कर्तव्य का नाम शामिल है। हाल ही में कर्तव्य का ट्रेलर सामने आया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि एक परफेक्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म साबित होगी। बात की जाए कर्तव्य की ओटीटी रिलीज की तरफ तो आपको ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।

एग्जाम (Exam)
तमिल सिनेमा की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज एग्जाम को भी 15 मई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ये सीरीज एजुकेशन सिस्टम में चल रही धांधली की पोल खोलती हुई नजर आएगी।
-1778505382608.jpg)
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 (Inspector Avinash 2)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा की पॉपुलर सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का नया सीजन आने वाला है। इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 को 15 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।