Upcoming Releases: 7 दिन होगा महा मनोरंजन, इस वीक थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर
Latest Thteatre-OTT Releases: हर सप्ताह की तरह इस बार भी हम आपके लिए अपकमिंग लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें 9 से लेकर 15 मार्च तक थिएटर्स ...और पढ़ें

इस हफ्ते आएंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 से लेकर 15 मार्च तक मनोरंजन जगत में नई-नई फिल्में और वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है। इस पूरे हफ्ते फैंस का एंटरटेनमेंट का महाडोज मिलने की पूरी गारंटी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी मोस्ट अवेटेड मूवीज, सीरीज और शोज हैं, जिन्हें थिएटर्स से लेकर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म तक इस पूरे वीक रिलीज किया जाएगा।
द सोसाइटी 2 (The Society Season 2)
बिग बॉस विनर और रियलिटी शो होस्ट मुनव्वर फारूकी का शो द सोसाइटी एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। 9 मार्च यानी आज से द सोसाइटी सीजन 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है।
-1773055200609.jpg)
वन पीस सीजन 2 (One Piece Season 2)
लाइव एक्शन और फैंटेसी एडवेंचर वेब सीरीज वन पीस दो साल के इंतजार के बाद अपना सीजन 2 लेकर आ रही है। इस सीरीज का नया सीजन 10 मार्च यानी मंगलवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा।
-1773055210987.jpg)
संकल्प (Sankalp)
अभिनेता नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयूब और संजय कपूर स्टारर थ्रिलर संकल्प भी इस वीक ओटीटी पर एंट्री मार रही है। इस लेटेस्ट वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एम एक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर 11 मार्च से रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर प्रकाश झा ने किया है।
-1773055218749.jpg)
मेड इन कोरिया (Made in Korea)
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन की रोमांटिक ड्रामा मूवी मेड इन कोरिया भी इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आप 12 मार्च से देख सकते हैं।
-1773055231918.jpg)
किस्सा कोर्ट कचहरी का (Kissa Court Kachahari Ka)
इस वीक की एकमात्र थिएटर रिलीज फिल्म किस्सा कोर्ट कचहरी का है। निर्देशक रजनीश जायसवाल के डायरेक्शन में बनने वाली इस मल्टी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा मूवी को 13 मार्च शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
-1773055242222.jpg)
एस्पिरेंट्स सीजन 3 (Aspirants Season 3)
इस हफ्ते अगर किसी वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह एस्पिरेंट्स सीजन 3। पहले दो सीजन से ऑडियंस का दिल जीतने वाली एस्पिरेंट्स सीरीज का तीसरा सीजन 13 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देखने को मिल जाएगा।
-1773055253254.jpg)
भरथा महासयूलकु विग्न्यपति (Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi)
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि तेजा की तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म भरथा महासयूलकु विग्न्यपति की ओटीटी रिलीज का एलान हाल ही में किया गया है। ये मूवी 13 मार्च फ्राइडे को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर आ जाएगी।
-1773055264170.jpg)
द ताज स्टोरी (The Taj Story)
अभिनेता परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। थिएटर्स के बाद अब उनकी ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हो गई है। 13 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉयंस गेट प्ले (Lionsgate Play) पर आपका इसका आनंद ले सकते हैं।
-1773055375771.jpg)
जूटोपिया 2 (Zootopia 2)
ऑस्कर विजेता एनिमेटेड कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म जूटोपिया का सीक्वल देखने के लिए सिनेप्रेमी काफी बेताब हैं। 13 मार्च से आप इस मूवी का दूसरा भाग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं।

अंधा प्यार 2.0 (Andha Pyaar 2.0)
ए ब्लाइंड डेटिंग कॉमेडी रियलिटी शो अंधा प्यार का सीजन 2 भी इस हफ्ते मनोरंजन जगत की शोभा को बढ़ाता हुआ नजर आएगा। 14 मार्च शनिवार को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
-1773055309131.jpg)
द मैडिसन (The Madison)
नियो-वेस्टर्न वेब सीरीज द मैडिसन की रिलीज के साथ इस हफ्ते का समापन होगा। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म कलाकार मिशेल फाइफर और कर्ट रसेल स्टारर इस सीरीज को 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
-1773055339117.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।