Vash Level 2 OTT: ओटीटी पर दिखेगा काले जादू का खौफनाक खेल, कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘वश लेवल 2’?
Vash 2 On OTT: सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर वश लेवल 2 ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तंत्र-मंत्र और काले जादू की डरावनी कहानी वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं कि ये मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है।

ओटीटी पर कब आएगी वश 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें वश फ्रेंचाइजी का नाम जरूर शामिल होता है। मूल रूप से गुजराती फिल्म होने के बावजूद हिन्दी में वश ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस साल वश लेवल 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने कमर्शियल तौर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
थिएटर के बाद अब अभिनेत्री जानकी बोधिवाला स्टारर वश लेवल 2 की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है।
ओटीटी पर कहां आ रही है वश लेवल 2
साल 2023 में वश का पहला भाग रिलीज किया गया था, जिसमें वशीकरण की अनोखी कहानी को दर्शाया गया। वश 2 में डर और वशीकरण का लेवल थोड़ा और अप किया गया, जिसे दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से वश लेवल 2 पॉजिटिव रिस्पांस मिला, जो इसकी सफलता का अहम कारण बना।
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 7 मिनट की क्राइम थ्रिलर ने OTT पर आते ही जमाया कब्जा, IMDb रेटिंग के आधार पर निकली मस्ट वॉच
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब वश लेवल 2 को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है, जिसका एलान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से मंगलवार को कर दिया गया है। अभिनेत्री जानकी बोधिवाला की ये हॉरर थ्रिलर 22 अक्टूबर बुधवार से नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखने को मिल जाएगी।
Darr ka mahaul hai. Iss baar bachna hoga mushkil 👀
— Netflix India (@NetflixIndia) October 21, 2025
Watch Vash Level 2, out 22 October, on Netflix.#VashLevel2OnNetflix pic.twitter.com/5fIrKyBR5J
अगर आपने अभी तक वश लेवल 2 को नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। मालूम हो कि वश 2 के हिंदी में भी रीमेक किया जाएगा, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर से अपनी शैतान फ्रेंचाइजी को लेकर लौटेंगे और फिल्म का नाम शैतान 2 होगा।
बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
वश लेवल 2 ने अपनी शानदार कहानी और कलाकारों की कमाल की एक्टिंग के दम पर बंपर सक्सेस हासिल की। गौर किया जाए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वश 2 का लाइफटाइम बिजनेस 14 करोड़ रहा। जबकि इसका बजट 8 करोड़ था, इस आधार पर वश लेवल 2 मोटा मुनाफा कमाया और अपनी कामयाबी का शोर मचाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।