क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्रॉफी के सूखे को किया समाप्त, सऊदी प्रो लीग का खिताब किया अपने नाम
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से अल नस्र ने दमाक को 4-1 से हराकर सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया। यह अल नस्र के लिए तीन स ...और पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, रियाद। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार सऊदी अरब में बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल हो गए। पुर्तगाल के इस 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के दो गोल की मदद से अल नस्र ने दमाक के विरुद्ध 4-1 से जीत हासिल कर सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया।
रोनाल्डो के अल नस्र क्लब में शामिल होने के तीन साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली बड़ी ट्रॉफी है। पुर्तगाल की विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के ठीक दो दिन बाद रोनाल्डो ने यह ट्रॉफी उठाई। रोनाल्डो रिकार्ड छठी बार विश्व कप में भाग लेंगे। इस जीत ने अल नस्र को लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान दिला दिया।
अल नस्र ने हासिल किया पहला स्थान
वह अल हिलाल से दो अंक आगे रहा। अल हिलाल ने 34 मैचों के सत्र में अजेय रहने के बावजूद लीग में दूसरा स्थान हासिल किया। सादियो माने और किंग्सले कोमन के गोल से अल नस्र ने दूसरे हाफ में बढ़त बना ली, जिसके बाद रोनाल्डो ने सत्र के लीग में अपने 27वें और 28वें गोल दागकर मुकाबले में अपनी टीम के गोलों की संख्या चार कर दी। वहीं दमाक की ओर से एकमात्र गोल मोरलाए सयेल्ला ने 57वें मिनट में किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।