Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूसी कंपनी से जुड़ाव पड़ा भारी, पर्लो नहीं बन पाएंगे इटली के कोच

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:19 PM (IST)

    रूसी सट्टेबाजी कंपनी से जुड़ाव के कारण आंद्रिया पर्लो को इटली की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच नहीं बनाया जाएगा, जिससे महासंघ ने अपना फैसला पलट दिया है। ...और पढ़ें

    आंद्रिया पर्लो को कोच नहीं बनाएगा इटली

    आंद्रिया पर्लो को कोच नहीं बनाएगा इटली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रोम, एपीः रूस की सट्टेबाजी कंपनी का प्रचार करने के चलते पूर्व मिडफील्डर आंद्रिया पर्लो को इटली राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। पर्लो को हाल ही में इस पद के लिए चुना गया था, लेकिन अब इटली का फुटबॉल महासंघ अपने फैसले से पलट रहा है।

    आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद 16 दिन पहले ही टेक्निकल डायरेक्टर का पद संभालने वाले पूर्व डिफेंडर पाओलो माल्दीनी अपना पद छोड़ देंगे। लगातार तीन विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहने वाली इस टीम के कोच पद के लिए स्पेन के पेप गार्डिओला और इटली के ही कार्लो अंचेलोत्ती से भी संपर्क किया गया था लेकिन इन दोनों ने ही ये जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।

    इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    गार्डिओला हाल ही में इंग्लैंड की प्रीमियर लीग के क्लब मैनचेस्टर सिटी से अलग हुए हैं जबकि अंचेलोत्ती ब्राजील के कोच पद पर हैं। पर्लो ने महासंघ के फैसले की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था कि बीती रात उन्हें पता चला था कि वह इटली की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच पद की रेस से बाहर हो चुके हैं। दरअसल इटली के कुछ राजनेताओं ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी क्योंकि पर्लो रूस की फोनबेट नाम की कंपनी के आधिकारिक अंबेसडर हैं।

    नौकरी के चलते है जुड़ाव

    रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करने वाले रूस के लिए पर्लो का फोनबेट से जुड़ा होना ठीक नहीं होता। पर्लो का कहना है कि फोनबेट से उनका जुड़ाव उनकी मौजूदा नौकरी के चलते है। संयुक्त अरब अमीरात की दुबई यूनाइटेड के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे पर्लो का दावा है कि यह बस कामर्शियल और स्पोर्ट्स से जुड़ी डील है इसका कोई राजनैतिक पक्ष नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डूरंड कप में पहली बार गूंजेगा बागपत का नाम

    यह भी पढ़ें- ISL में आर्थिक संकट! जमशेदपुर FC समेत क्लबों ने घटाई खिलाड़ियों की सैलरी; करोड़ों कमाने वाले फुटबॉलर भी हुए प्रभावित