FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी को लेकर सस्पेंस खत्म, अर्जेंटीना ने किया वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान
अर्जेंटीना ने आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें लियोनेल मेसी टीम की अगुवाई करेंगे। यह मेसी का छठा वर्ल्ड क ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी खेलेंगे छठा वर्ल्ड कप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने आगामी फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ टीम के सबसे बड़े सितारे लियोनेल मेसी को लेकर जो सस्पेंस था वो खत्म हो गया है। मेसी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करेंगे।
38 वर्षीय मेसी ने पहले इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि वह इस वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। ये उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप होगा और इसके साथ ही वह अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाएंगे।
कोर टीम को रखा बरकरार
मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने इस बार भी निरंतरता पर भरोसा जताते हुए उस कोर टीम को बरकरार रखा है जिसने चार साल पहले कतर में विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। 2022 की चैंपियन टीम के 17 खिलाड़ी इस बार फिर वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे। इनमें गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्ड की मजबूत जोड़ी रोड्रिगो डी पॉल और एलेक्सिस मैक एलिस्टर शामिल हैं। इसके अलावा एंजो फर्नांडीज, जूलियन अल्वारेज और लॉटारो मार्टिनेज भी टीम का अहम हिस्सा होंगे।
कुछ बड़े नाम गायब
हालांकि, कुछ बड़े नामों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। अनुभवी विंगर एंजेल डी मारिया ने 2024 कोपा अमेरिका के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था इसलिए वह टीम में नहीं हैं। वहीं लेफ्ट-बैक मार्कोस अकुना फिटनेस के कारण टीम में जगह बनाने से चूक गए।
खबरें और भी
नए खिलाड़ियों को मिला मौका
कोच ने इस टीम के जरिए अर्जेंटीना फुटबॉल की नई पीढ़ी को भी मौका दिया है। वेलेंटिन बार्को, निकोलस पाज और जुलियानो सिमियोने जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा फॉरवर्ड जोसे मैनुएल लोपेज और थियागो अल्माडा भी पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं।
अर्जेंटीना अपने ग्रुप जे अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम जॉर्डन और ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने बाकी ग्रुप मुकाबले खेलेगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना की टीम
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुस्सो।
डिफेंडर: लियोनार्डो बालेर्दी, गोंजालो मोंटियल, निकोलस टैग्लियाफिको, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।
मिडफील्डर: लिआंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वेलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेकिएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 13 टीमों के साथ शुरू हुई थी फीफा विश्व कप की यात्रा
यह भी पढ़ें- चैंपियंस लीग फाइनल में अटैक बनाम डिफेंस की होगी लड़ाई, पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर वेस्टवुड ने की बड़ी भविष्यवाणी
फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, जुलियानो सिमियोने, निकोलस पाज, जोसे मैनुएल लोपेज, लॉटारो मार्टिनेज।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।