Argentina vs Switzerland: अल्वारेज और मार्टिनेज के जादू ने खत्म किया स्विट्जरलैंड का संघर्ष, अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। 10 खिला ...और पढ़ें
-1783828642194_m.webp)
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने कांसस सिटी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल में 10 खिलाड़ियों से खेल रहे स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया। इसी के साथ उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना नॉर्वे को मात देने वाली इंग्लैंड की टीम से होगा।
90 मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी अर्जेंटीना ने दो गोल करते हुए बाजी मारी। स्विट्जरलैंड की टीम दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों से खेली थी क्योंकि 72वें मिनट में ब्रील एमबोलो को रेड कार्ड मिला था। अर्जेंटीना के लिए ये मौका था जिसे भुनाने में उसे परेशानी तो हुई, लेकिन अंत में जीत उसी के हिस्से आई।
अर्जेटीना ने ली बढ़त
मैच की शुरुआत अर्जेंटीना ने दमदार तरीके से की और 10वें मिनट में ही उसने बढ़त ले ली। एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने उसके लिए ये गोल किया। यहां अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला जिसे लियोनेल मेसी ने लिया। एलिस्टर खाली खड़े थे और उन्होंने शानदार हेडर से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को आगे कर दिया। 16वें मिनट में मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल कर ही दिया था, लेकिन टचेल उनकी राह में बाधा बन गए।
इसके बाद भी मेसी ने कई मौके बनाए जो अंजाम तक नहीं पहुंच सके। पहले हाफ के अंत के कुछ मिनटों में स्विट्जरलैंड ने दमदार खेल दिखाया और अर्जेंटीना को परेशानी में डाल दिया। यहां गेंद अधिकतर समय स्विस खिलाड़ियों के पास ही रही। 44वें मिनट में एमबोलो को येलो कार्ड भी मिला जो उनके लिए पहले चेतावनी था।
खबरें और भी
दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने की बराबरी
दूसरे हाफ में आते ही कुछ ही देर में अर्जेंटीना ने दो मौके बनाए जो असफल रहे। 55वें मिनट में स्विट्जरलैंड के डेन नडोये ने भी एक करीबी मौका बनाया जिसे लीनड्रो पेरेडेस ने टाल दिया, लेकिन 67वें मिनट में उन्हें अर्जेंटीना नहीं रोक पाई। नडोये ने रिकार्डो रेड्रिगेज के साथ वन टू वन गेम खेला और गेंद को बॉक्स में लेकर आए और शानदार तरीके से उसे नेट में डाल दिया। यहां स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।
बराबरी के गोल के बाद स्विट्जरलैंड को झटका भी लगा क्योंकि एमबोलो को दूसरा येलो कार्ड मिल गया था। दो येलो कार्ड मिल जाने के कारण वह रेड कार्ड में बदल गया और एमबोलो को बाहर जाना पड़ा। अब स्विट्जरलैंड 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी।
यहां से अर्जेंटीना हावी हो गई और उसने लगातार अटैक किए। मेसी इसमें अहम भूमिका में थे जो तेजी से मौके बना रहे थे। हालांकि, अर्जेंटीना के लिए स्विट्जरलैंड के गोलकीपर कोबे बाधा बने हुए थे। उन्होंने मेसी सहित अर्जेंटीना के अटैक के कई प्रयासों को विफल कर दिया। 10 खिलाड़ियों से खेल रही स्विट्जरलैंड ने मौजूदा विजेता को अतिरिक्त समय में जाने के लिए विवश कर दिया।
अल्वारेज और मार्टिनेज ने किया कमाल
स्विट्जरलैंड ने अतिरिक्त समय में भी अर्जेंटीना को परेशानी में डाले रखा। काफी देर तक मौजूदा विजेता गोल नहीं कर पाई। फिर जूलियन अल्वारेज जादूगर बनकर आए और अर्जेंटीना के लिए गोल कर गए। बेंच से आए लोपेज ने अल्वारेज को शानदार पास किया और उन्होंने गेंद को नेट में डाल अर्जेंटीना को आगे कर दिया। उनके बाद फिर मार्टिनेज ने रिबाउंड पर गोल करते हुए स्कोर 3-1 किया और अर्जेंटीना ने इसी स्कोर के साथ जीत हासिल की।