Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूरोपा लीग के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल में 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा एस्टन विला

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 11:49 PM (IST)

    एस्टन विला ने यूरोपा लीग के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल में बोलोग्ना को 3-1 से हराया। ओली वाटकिंस के दो गोल से टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई। यह विला ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एस्टन विला

    एपी, लंदन। यूरोपा लीग के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार रात एस्टन विला ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से बोलोग्ना को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल के एक कदम और करीब पहुंच गया। टूर्नामेंट में विला की यह लगातार आठवीं जीत रही। एजरी कोंसा ने मुकाबले का शुरुआती गोल मध्यांतर से ठीक पहले हेडर से किया। इसके बाद वाटकिंस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में पहला और फिर स्टापेज टाइम में अपना दूसरा गोल किया।

    मेजबान बोलोग्ना के लिए जोनाथन रो ने अंतिम मिनट में गोल करके हार के अंतर को कम करने का काम किया। विला लगातार तीसरे साल यूरोप में शीर्ष आठ टीमों में जगह बनाने में सफल रहा है और प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर है। जिससे अगले सीजन में चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की उसकी राह आसान हो गई है। लीग के अन्य क्वाटर फाइनल मुकाबलों में पूर्व यूरोपीय चैंपियनों के बीच हुए मैच में नॉटिंघम फारेस्ट ने पोर्टो से 1-1 ड्रा खेला। पोर्टो के लिए विलियम गोमेस ने गैब्रियल वेइगा के निचले क्रास पर टैप करके गोल किया।

    हालांकि इसके सिर्फ दो मिनट बाद ही पोर्टो के मार्टिम फर्नांडीस ने आत्मघाती गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इधर फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-0 से हरा दिया। कप्तान विन्सेन्जो ग्रिफ्रो ने 10वें मिनट में फ्रीबर्ग को बढ़त दिला दी। फिर जान-निकलास बेस्टे और मैथियास गिंटर ने एक-एक गोल किया। दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल अगले गुरुवार को खेले जाएंगे।

    विश्व कप के लिए दो महिलाओं सहित रिकार्ड 52 रेफरी

    दो महीने बाद शुरू होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप में मैचों की रेफरी करने के लिए इस बार रिकॉर्ड 52 रेफरी शामिल किए गए हैं। इनमें दो महिला रेफरी हैं। अमेरिकी महिला रेफरी टोरी पेंसो और मैक्सिकन काटिया गार्सिया को इस सूची में जगह मिली है। फीफा ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए तीन महिलाओं को सहायक रेफरी और एक को वीडियो मैच अधिकारी के तौर पर भी चुना है।

    खबरें और भी

    यह दूसरी बार है जब महिला रेफरी पुरुषों के व‌र्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। चार साल पहले कतर में तीन महिला रेफरी और तीन महिला सहायक रेफरी थीं। इस बार विश्व कप में कुल 170 मैच अधिकारी होंगे। जिनमें 52 रेफरी, 88 सहायक रेफरी और 30 वीडियो मैच अधिकारी हैं। यह संख्या 2022 के विश्व कप के 139 मैच अधिकारियों से काफी अधिक है।

    यह भी पढ़ें- अल्वारेज-सोलरोथ ने एटलेटिको को बार्सिलोना पर दिलाई जीत, क्यूबार्सी को रेड कार्ड मिलने के बाद 10 खिलाड़ियों से खेला बार्सिलोना

    यह भी पढ़ें- AFC U-20 Womens Asian Cup: ऑस्ट्रेलिया की चुनौती के लिए तैयार भारत, रविवार को होगा सामना