लामिने यमाल के एक और फेरान टोरेस के दो गोल से जीता बार्सिलोना, एस्पेनयोल को 4-1 से रौंदा
बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा में खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया। ...और पढ़ें
-1776005853213_m.webp)
बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराया।
बार्सिलोना, एपी। लामिने यमाल ने एक गोल किया और फेरान टोरेस के दो गोल में मदद की। इससे बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा में खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया। यमाल ने फेरान को 10वें और 25वें मिनट में गोल करने में मदद की। इसके बाद 87वें मिनट में खुद गोल करके बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित कर दी। बार्सिलोना की तरफ से चौथा गोल 89वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने किया।
बार्सिलोना ने इस जीत से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड पर अपनी बढ़त नौ अंक कर दी है। बार्सिलोना के अब 31 मैच में 79 अंक हैं। वहीं रीयल मैड्रिड के 31 मैच में 70 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज है। 18 वर्षीय यमाल इस सत्र में अब तक सभी प्रतियोगिताओं में 22 गोल कर चुके किए हैं, जबकि 18 गोल करने में मदद की है।
यमाल ने 18 साल और 272 दिन की उम्र में ला लिगा में 100 मैच खेलने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बोयान क्रकिक के पिछले रिकार्ड को तोड़ा, जिन्होंने 20 साल की उम्र में अपना 100वां मैच खेला था।
बायर्न म्यूनिख ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड
बायर्न म्यूनिख ने जर्मन फुटबाल लीग बुंडेसलिगा में एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का अपना ही 54 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। लियोन गोरेत्जका का गोल बायर्न का लीग में इस सत्र का का 102वां गोल रहा, जिससे उसने नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड (101 गोल) भी बायर्न के नाम पर ही दर्ज था जो उसने 1971-72 में बनाया था। बायर्न ने इस मैच में सेंट पाउली को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
खबरें और भी
इस जीत से बायर्न ने रीयल मैड्रिड के विरुद्ध होने वाले चैंपियंस लीग मैच के लिए अपनी तैयारी का पुख्ता किया और बोरुसिया डार्टमुंड पर 12 अंकों की बढ़त बनाकर बुंडेसलिगा में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। म्यूनिख के लिए जमाल मुसियाला, गोरेत्जका, माइकल ओलिस, निकोलस जैक्सन और राफेल गुरेरिया ने एक-एक गोल किया।
इंटर मियामी ने रेड बुल्स से खेला ड्रॉ
अमेरिकी फुटबाल टूर्नामेंट मेजर लीग साकर में लियोन मेसी की टीम इंटर मियामी ने रेड बुल्स से 2-2 से ड्रॉ खेला। बुल्स के लिए 17 वर्षीय एड्री मेहमेती ने आखिर में गोल कर इस मैच को बराबर कराया। वहीं इससे पहले मेसी ने साथी खिलाड़ी जर्मन बेरटेरामे को दूसरे हॉफ में गोल करने में मदद की, जिससे इंटर मियामी ने इस मुकाबले में बढ़त दिलाई। इंटर मियामी के लिए माटेओ सिल्वेटी और रेड बुल्स के लिए जार्ज रुवालकाबा ने भी एक-एक गोल किया। मियामी लीग में छह मुकाबलों से अजेय है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।