पीएसजी की मेजबानी से पहले हार से बचा बायर्न
जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने बुंडेसलीगा में हीडेनहाइम के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला। चैंपियंस लीग में पीएसजी से भिड़ने से ठीक पहले हुए इस मैच में बायर्न न ...और पढ़ें
-1777800565215_m.webp)
पीएसजी की मेजबानी से पहले हार से बचा बायर्न
डिजिटल डेस्क, जागरण बर्लेन। चैंपियंस लीग में पीएसजी की मेजबानी करने से ठीक पहले जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख घरेलू लीग बुंडेसलीगा में आखिरी पायदान पर मौजूद हीडेनहाइम से हारते-हारते बचा और मैच की आखिरी किक पर गोल करके उसने यह मुकाबला 3-3 से ड्रॉ खेला। स्टॉपेज टाइम के 10वें मिनट में बायर्न के माइकल ओलिसे ने गोलपोस्ट पर शाट मारकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले लेग में पीएसजी के हाथों 5-4 से मिली हार के बाद अब इसके दूसरे लेग में बायर्न को पीएसजी से फिर भिड़ना है। वहीं बुंडसेलीगा में बायर्न पहले से ही चैंपियन बन चुका है।
मुकाबले में हीडेनहाइम के लिए बुडू जिवजिवाद्जे और एरेन डिंकची के गोल के जवाब में ब्रेक से ठीक पहले, और बाद में लियोन गोरेट्ज़का ने दो गोल किए। 76वें मिनट में जिवजिवाद्जे ने फिर से गोल करके हीडेनहाइम को बढ़त दिला दी, लेकिन ओलिसे ने एक बार फिर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।