Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Belgium vs Senegal FIFA World Cup: बेल्जियम ने आखिरी मिनटों में पलटा पासा, सेनेगल को हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:36 AM (IST)

    फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। बेल्जियम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। ...और पढ़ें

    बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया

    बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया

    HighLights

    1. FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया

    2. बेल्जियम ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

    3. सेनेगल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Belgium vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मैच में बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सेनेगल को 3-2 से हराया और वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में जगह बनाई। 

    यूरी टाईलेमांस ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे देर से किया गया विनिंग गोल दागा। एक समय 2-0 की बढ़त बनाने के बाद सेनेगल 2002 में अपने डेब्यू के बाद पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने की राह पर दिख रहा था। हालांकि, रोमेलु लुकाकू और टिलेमैंस के आखिरी पांच मिनट में गोल करने से मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया, और फिर एस्टन विला के मिडफील्डर ने 125वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

    FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया

    सेनेगल ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 24वें मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 51वें मिनट पर इस्माइला सार ने शानदार फिनिश के साथ स्कोर 2-0 कर दिया। लगातार दो गोल खाने के बाद बेल्जियम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था।

    आखिरी मिनटों में बेल्जियम का कमबैक

    दो गोल से पिछड़ने के बावजूद बेल्जियम ने हार नहीं मानी और आखिरी मिनटों में दमदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। 86वें मिनट में स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने गोल दागकरर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके बाद 89वें मिनट में यूरी टाईलेमांस ने शानदार फिनिश करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंच गया। 

    खबरें और भी

    अतिरिक्त समय में मिली यादगार जीत

    एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन किसी के हाथों बढ़त नहीं लगी। मुकाबला जब पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी 120+5वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी मिल गई। यूरी टाईलेमांस ने बिना कोई गलती किए गेंद को बेहतरीन शॉट लगाते हुए गोलपोस्ट में पहुंचाया और बेल्जियम को 3-2 से जीत दिलाई।

    सेनेगल बाहर, बेल्जियम अगले दौर में पहुंचा

    बेल्जियम की इस यादगार जीत के साथ उन्होंने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दो गोल की बढ़त हासिल करने के बावजूद सेनेगल को हार का सामना करना पड़ा और उसका विश्व कप अभियान राउंड ऑफ 32 में ही खत्म हो गया।

    बेल्जियम की जीत के सबसे बड़े हीरो यूरी टाईलेमांस रहे, जिन्होंने दो गोल कर टीम को अगले दौर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, रोमेलू लुकाकू का गोल भी टीम की वापसी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: विजयी लय जारी रखना चाहेंगी बेल्जियम और सेनेगल, राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की होगी जंग

    यह भी पढ़ें- Mexico vs Ecuador: मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर तोड़ा 40 साल का सूखा, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह