Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने फर्नांडिस और बनी शॉ, हालैंड-राइस रह गए पीछे

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:42 PM (IST)

    मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडिस को फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (एफडब्ल्यूए) ने फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने फर्नांडिस और बनी शॉ

    डिजिटल डेस्क, जागरण।  मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडिस को इंग्लैंड में फुटबॉल लेखकों से बनी फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (एफडब्ल्यूए) ने फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना। मैनचेस्टर सिटी की स्ट्राइकर खदीजा बनी शा ने दूसरी बार महिला फुटबालरों में यह पुरस्कार जीता। फुटबाल के व्यक्तिगत पुरस्कारों में सबसे पुराना यह पुरस्कार 1947 से दिया जा रहा है।फर्नांडिस ने यह सम्मान एफडब्ल्यूए से तब हासिल किया है, जब सीजन लगभग खत्म होने वाला है। 

    इस सीजन में उन्होंने प्रीमियर लीग में युनाइटेड के लिए 19 गोल असिस्ट किए। यह रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम है। इससे उनकी टीम को चैंपियंस लीग में वापस जगह बनाने में मदद मिली। पुर्तगाल के इस मिडफील्डर ने आर्सेनल के डेक्लान राइस और मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ते हुए 900 से ज्यादा सदस्यों वाले एफडब्ल्यूए में 45 प्रतिशत वोट हासिल किए। 

    वह 2010 में वेन रूनी के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले युनाइटेड के पहले खिलाड़ी हैं। महिलाओं में बनी शॉ ने आर्सेनल की एलेसिया रूसो और चेल्सी की लारेन जेम्स को हराकर यह पुरस्कार जीता। उन्होंने मैन सिटी को 10 साल में उसका पहला वीमेंस सुपर लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 21 मैचों में 19 गोल किए। यह इस डिवीजन में सबसे ज्यादा हैं। शा ने यह पुरस्कार 2024 में भी जीता था।