FIFA World Cup: चोट के बावजूद अल्फोंसो कनाडा की विश्व कप टीम में शामिल
कनाडा ने 11 जून से शुरू होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल होने के बावजूद अल्फोंसो डेविस को कप्तान बनाया गया है, ...और पढ़ें

FIFA World Cup: चोट के बावजूद अल्फोंसो कनाडा की विश्व कप टीम में शामिल
डिजिटल डेस्क, जागरण। कनाडा ने 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की सह मेजबानी में शुरू होने जा रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए भी शुक्रवार रात अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में चोट के बावजूद अल्फोंसो डेविस को शामिल कर कप्तान बनाया गया है।
हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टीम के पहले मैच के लिए तैयार हो पाएंगे या नहीं। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले डिफेंडर अल्फोंसो को इस महीने की शुरुआत में चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के विरुद्ध चोट लग गई थी।
इसके बावजूद कोच जेसी मार्श ने इस सप्ताह की शुरुआत में टीम के 32 खिलाड़ियों वाले ट्रेनिंग कैंप में अल्फोंसो को भी शामिल किया था, लेकिन वह तुरंत टीम से नहीं जुड़े। इसके बजाय वह अपनी रिकवरी जारी रखने के लिए जर्मनी में ही रहे। टीम में जुवेंटस के फारवर्ड जोनाथन डेविड, साउथैंप्टन के फारवर्ड साइल लारिन और विलारियल के मिडफील्डर ताजोन बुकानन भी टीम में शामिल हैं।
दुनिया में 30वें स्थान पर काबिज कनाडा अपने ग्रुप-चरण के तीनों मैच अपने ही देश में खेलेगा। यह टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 12 जून को टोरंटो में बोस्निया और हर्जेगोविना के विरुद्ध करेगी।
कनाडा की टीम: मैक्सिम क्रेपो, ओवेन गुडमैन, डेन सेंट क्लेयर (गोलकीपर)। मोइस बाम्बिटो, डेरेक कार्नेलियस, अल्फोंसो डेविस, ल्यूक डी फौगेरोल्स, एलिस्टेयर जांसटन, अल्फी जोंस, रिची लारिया, निको सिगुर, जोएल वाटरमैन (डिफेंडर), अली अहमद, ताजोन बुकानन, मैथ्यू चोइनिएरे, स्टीफन यूस्टाकियो, मार्सेलो फ्लोर्स, इस्माइल कोन, लियाम मिलर, जोनाथन ओसोरियो, नाथन-डायलन सलीबा, जैकब शैफेलबर्ग (मिडफिल्डर), जोनाथन डेविड, प्रामिस डेविड, साइल लारिन, तानी ओलुवासेई (फारवर्ड)।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।