Champions League 2026: अंतिम वार को तैयार पीएसजी और आर्सेनल
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और आर्सेनल शनिवार को चैंपियंस लीग फाइनल में बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में भिड़ेंगे। पीएसजी लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इत ...और पढ़ें

पीएसजी और आर्सेनल के बीच होगी जंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, बुडापेस्ट। यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस लीग के फाइनल में शनिवार को फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और इंग्लिश क्लब आर्सेनल आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन पीएसजी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
अगर लुइस एनरिक की टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह 1992 में यूरोपियन कप के चैंपियंस लीग बनने के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली केवल दूसरी टीम बन जाएगी। अब तक केवल रीयल मैड्रिड ही 2016 से 2018 तक लगातार तीन बार खिताब जीत पाई है।
आर्सेनल के पास पहली ट्रॉपी जीतने का मौका
वहीं मिकेल अर्टेटा की आर्सेनल के पास अब अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का मौका है। टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची है और इस बार इतिहास रचने को बेताब है। फाइनल मुकाबला हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम पुस्कास एरिना में खेला जाएगा।
पीएसजी के कोच एनरिक ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब के साथ इतिहास बनाना था और टीम अब भी नई ऊंचाइयों को छूना चाहती है। पिछले दो वर्षों में पीएसजी ने अपने आक्रामक खेल, तेज रफ्तार फुटबॉल और युवा खिलाड़ियों की बदौलत यूरोप में अलग पहचान बनाई है। पिछले साल फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराकर टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
खबरें और भी
युवा खिलाड़ियों की भरमार
पीएसजी की मौजूदा टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है। पिछले फाइनल में दो गोल करने वाले डिजायर डुए केवल 20 वर्ष के हैं, जबकि मिडफील्डर जोआओ नेवेस 21 साल के हैं। सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख पर 5-4 की रोमांचक जीत ने भी साबित किया कि यह टीम लंबे समय तक यूरोपीय फुटबॉल पर राज कर सकती है। कतर समर्थित पीएसजी ने लियोनल मेसी, नेमार, किलियन एम्बाप्पे और ज्लाटन इब्राहिमोविच जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों पर अरबों डालर खर्च किए, लेकिन असली सफलता तब मिली जब क्लब ने व्यक्तिगत सितारों के बजाय टीम आधारित मॉडल अपनाया।
अब ओस्मान डेंबले, ख्विचा क्वारात्सखेलिया और युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी टीम की ताकत बनी हुई है।दूसरी ओर, आर्सेनल पहली बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। कोच मिकेल अर्टेटा की टीम पिछले साल सेमीफाइनल में पीएसजी से हार गई थी, लेकिन इस बार उलटफेर की उम्मीद कर रही है। अर्टेटा ने कहा कि दोनों टीमें बेहद आक्रामक और ऊर्जावान फुटबाल खेलती हैं और खिताब जीतने के लिए उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।