Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैंपियंस लीग फाइनल में अटैक बनाम डिफेंस की होगी लड़ाई, पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर वेस्टवुड ने की बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Fri, 29 May 2026 05:00 AM (IST)

    पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर एश्ले वेस्टवुड ने चैंपियंस लीग फाइनल में पीएसजी और आर्सेनल के मुकाबले पर अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि यह मैच पीएसजी के आक्र ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एश्ले वेस्टवुड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नितिन नागर, जागरण नई दिल्ली। गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और आर्सेनल के बीच शनिवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल का फाइनल खेला जाएगा। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर एश्ले वेस्टवुड का कहना है कि इस बार फाइनल में दो अलग-अलग फुटबाल शैली के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

    पीएसजी जहां अपने तेज व आक्रामक खेल के दम पर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने उतरेगी तो दूसरी ओर आर्सेनल अपने डिफेंस, मजबूत मानसिकता और सामूहिक खेल के दम पर 20 साल बाद फाइनल में इतिहास रचना चाहेगी।

    वेस्टवुड ने दैनिक जागरण से की बातचीत

    वेस्टवुड ने ‘दैनिक जागरण’ से चैंपियंस लीग फाइनल को लेकर विशेष बातचीत में कहा, "इस सीजन पीएसजी की सबसे बड़ी ताकत उसका निडर रवैया और आक्रामक रणनीति रही है। टीम बॉल पोजीशन खोने के तुरंत बाद उसे वापस पाने की कोशिश करती है और विरोधी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखती है। पीएसजी की काउंटर-प्रेसिंग बेहद खतरनाक है और विरोधी हाफ में गेंद हासिल करते ही टीम तेजी से हमला करती है। पीएसजी के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले मैच का परिणाम बदलने की क्षमता रखते हैं।"

    आर्सेनल पर बात करते हुए वेस्टवुड ने कहा कि टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी मानसिक मजबूती है। पूरे सीजन में कम गोल खाना, सामूहिक डिफेंस और दबाव में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना इस टीम की पहचान रही है। प्रीमियर लीग में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद आर्सेनल ने जिस तरह वापसी की, उससे टीम का आत्मविश्वास और जुझारूपन साफ नजर आता है।

    आर्सेनल का डिफेंस मजबूत

    वेस्टवुड ने आर्सेनल के डिफेंस को ज्यादा संतुलित बताया। हालांकि उन्होंने पीएसजी के अशरफ हकीमी और नूनो मेंडस की जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक पीएसजी का डिफेंस व्यक्तिगत प्रतिभा पर ज्यादा निर्भर करता है, जबकि आर्सेनल सामूहिक रूप से बेहतर डिफेंड करता है। रणनीति को लेकर वेस्टवुड ने कहा कि पीएसजी के कोच की सोच तेज ट्रांजिशन और व्यक्तिगत कौशल पर आधारित है, जबकि आर्सेनल ज्यादा व्यावहारिक और अनुशासित फुटबाल खेलता है।

    खबरें और भी

    साका हो सकते हैं एक्स फैक्टर

    वेस्टवुड के अनुसार, बुकायो साका आर्सेनल के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर हो सकते हैं, क्योंकि उनमें व्यक्तिगत कौशल से मैच बदलने की क्षमता है। वहीं पीएसजी के लिए ओस्मान डेंबले सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुकाबला अतिरिक्त समय तक जाता है तो आर्सेनल की सामूहिक मानसिकता उसे बढ़त दिला सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह फाइनल बेहद करीबी और यादगार होने वाला है।

    चैंपियंस लीग फाइनल का प्रसारण शनिवार को रात 9.30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स पर होगा।

    यह भी पढ़ें- कोलकाता में हटाई जाएगी लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति, हवा में झूलने की आई थी शिकायत

    यह भी पढ़ें- सेवन ए साइड फुटबाल का चैंपियन बना कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब, सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से हराया