Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cristiano Ronaldo रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्‍ड कप में खेलते हुए दिखेंगे, पुर्तगाल ने स्‍क्‍वाड की घोषणा की

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:57 PM (IST)

    पुर्तगाल ने आगामी फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए 27 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो छठी बार विश्‍व कप में खेलते हुए नजर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पुर्तगाल ने वर्ल्‍ड कप के लिए 27 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा की

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पुर्तगाल ने आगामी फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए 27 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा की, जिसमें 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो को जगह मिली है। हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने पुर्तगाल स्‍क्‍वाड की घोषणा की।

    अल नासर क्‍लब के फॉरवर्ड 41 साल के रोनाल्‍डो की कोश‍िश पुर्तगाल को पहली बार वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनाने की रहेगी। पुर्तगाल के सर्वश्रेष्‍ठ गोल स्‍कोरर रोनाल्‍डो एक बार फिर टीम की कप्‍तानी करते हुए नजर आएंगे।

    226 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने वाले रोनाल्‍डो अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ी बनकर मैदान संभालेंगे। देखना दिलचस्‍प होगा कि वो कैसी कप्‍तानी करके पुर्तगाल को सफलता दिलाएंगे।

    पुर्तगाल को फीफा वर्ल्‍ड कप के ग्रुप-के में जगह मिली है, जहां उसे कोलंबिया और उज्‍बेकिस्‍तान की चुनौती का सामना करना होगा। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो की वर्ल्‍ड कप में भिड़ंत लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के स्‍ट्राइकर लियोनेल मेसी से होगी, जिन्‍होंने चार साल पहले कतर में टीम को चैंपियन बनाया था।

    हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने 27 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड में रोनाल्‍डो के अल नासर के साथी जाओ फेलिक्‍स को भी शामिल किया है। पुर्तगाल ने मजबूत स्‍क्‍वाड चुना है, जिसका प्रयास विश्‍व की दमदार टीमों को कड़ी चुनौती देने की होगी।

    पुर्तगाल ने एक विशेष भाव दिखाते हुए लिवरपूल के पूर्व फॉरवर्ड डियोगो जोटा को स्‍क्‍वाड के 28वें सदस्‍य के रूप में शामिल किया, जिनका पिछले साल कार दुर्घटना में भाई के साथ निधन हो गया था।

    पुर्तगाल का 27+1 पुरुष स्‍क्‍वाड

    गोलकीपर्स - डियोगो कोस्‍टा (पोर्तो), जोस सा (वोल्‍व्‍स/इंग्‍लैंड), रुई सिल्‍वा (स्‍पोर्टिंग लिस्‍बन), रिकार्डो वेल्‍हो (जेनक्‍लेर्बिलीगी/ तुर्की)

    डिफेंडर्स - डियोगो डालोट (मैनचेस्‍टर यूनाइटेड/ इंग्‍लैंड), मैथ्‍यूज न्‍यून्‍स, रुबेन डायस (मैनचेस्‍टर सिटी/ इंग्‍लैंड), नेलसन सेमेडो (फेनरबाख/ तुर्की), जोआओ कैंसेलो (बार्सिलोना/स्‍पेन), न्‍यूनो मेंडेज (पीएसजी/फ्रांस), गोंसालो इनाशियो (स्‍पोर्टिंग लिस्‍बन), रेनाटो विएगा (विलारियल/स्‍पेन), टॉमस अराउजो (बेनफिका)।

    मिडफील्‍डर्स - रुबेन नेवेस (अल-हिलाल/केएसए), सामू कोस्‍टा (मोर्लोका/स्‍पेन), जोओ नेवेस, विटिन्‍हा (पीएसजी/फ्रांस), ब्रूनो फर्नांडेस (मैनचेस्‍टर यूनाइटेड/इंग्‍लैंड), बर्नाडो सिल्‍वा (मैनचेस्‍टर सिटी/इंग्‍लैंड)।

    अटैकर्स - क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो, जोआओ फेलिक्‍स (अल नासर/केएसए), फ्रांसिस्‍को र्टिनकाओ (स्‍पोर्टिंग लिस्‍बन), फ्रांसिस्‍को कोंसीयाओ (यूवेंट्स/इटली), पेड्रो नेटो (चेल्‍सी/इंग्‍लैंड), राफेल लियाओ (एसी मिलान/इटली), गोंसालो ग्‍यूडेस (रियल सोसाइडेड/स्‍पेन), गोंसालो रामोस (पीएसजी/फ्रांस), डियोगो जोटा (मानद)।

    यह भी पढ़ें- Fifa World Cup 2026: शकीरा-मैडोना और BTS ने करोड़ों-अरबों की फीस की कुर्बान, फीफा में होगा फ्री परफॉर्मेंस!

    यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑफिशियल गाना 'दाई दाई' हुआ रिलीज, सॉन्ग का क्या है मतलब?