Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA की वजह से वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा अर्जेंटीना? क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक रिएक्शन से मचा बवाल

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:18 PM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत के बाद अर्जेंटीना पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करने से ...और पढ़ें

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्पेन ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया लेकिन इसको लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। फाइनल मैच में हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने स्पेन के प्लेयर्स के साथ लड़ाई की, जिसको लेकर फीफा अब जांच करेगा। अर्जेंटीना पर कई बार आरोप लगे हैं कि उन्हें फीफा फायदा पहुंचा रहा है।

    स्पेन में भी ये चर्चा हो रही है कि अर्जेंटीना विश्व कप के फाइनल में फीफा की मदद की वजह से पहुंची थी। इसी को लेकर एक पोस्ट को पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लाइक किया है, जिसके बाद से इसकी चर्चा फिर से होने लगी है। मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने भी आरोप लगाया था कि मैच रेफरी ने अर्जेंटीना का साथ दिया है। उनका कहना था कि वर्ल्ड फिक्स है और इसे अर्जेंटीना ही जीतेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    रोनाल्डो के लाइक से बढ़ा विवाद

    रोनाल्डो के वेरिफाइड अकाउंट ने स्पेनिश टीवी कार्यक्रम 'एस्पेजो पब्लिको' के एक रील को लाइक किया। इस रील में पत्रकार पिलार रोड्रिगेज लोसांतोस ने साफ कहा कि अर्जेंटीना को पांच मैच पहले ही बाहर होना चाहिए था, लेकिन फीफा की मदद से वे फाइनल तक पहुंच गए। फीफा को दुनिया की सबसे भ्रष्ट संस्थाओं में से एक बताया गया। रोनाल्डो ने अभी तक इस लाइक पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन स्क्रीनशॉट्स तेजी से फैल गए और फुटबॉल प्रशंसकों में चर्चा छिड़ गई।

     

    अर्जेंटीना का रोमांचक सफर

    अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में कई मैचों में रोमांचक खेल दिखाया। उन्होंने गेम के आखिरी पलों में वापसी की। इसमें मिस्र के खिलाफ मुकाबला काफी रोमांचक और विवादित रहा। उस मैच में अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन अंतिम पलों में उन्होंने वापसी की और 3-2 से जीत दर्ज की थी। नॉकआउट दौर में भी संघर्ष जारी रहा। केप वर्डे के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 की जीत, स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में 3-1 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी मिनटों में 2-1 की जीत। इन मैचों में कई बार अर्जेंटीना पिछड़ने के बावजूद वापसी करने में सफल रही।

    स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को हराया

    फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से हुआ। मैच एक्स्ट्रा टाइम तक गया। 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने 1-0 से जीत हासिल की और दूसरी बार विश्व कप खिताब जीता। लियोनेल मेसी की टीम खिताब बचाने में नाकाम रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: स्पेन की ऐतिहासिक जीत का जश्न मातम में बदला, दर्दनाक हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत

    यह भी पढ़ें- भारत से है स्‍पेन के हीरो Ferran Torres का तगड़ा कनेक्‍शन, 9 साल पहले यहां दिखाई थी अपने टैलेंट की धमक