Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वे पहले से हारे हुए...,' फीफा वर्ल्ड कप में ईरान के भाग लेने को डोनल्ड ट्रंप ने वॉर से जोड़ा; दिया हैरान करने वाला बयान

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:07 PM (IST)

    ईरान के फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने पर अनिश्चितता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के खेलने या न खेलने से फर्क नहीं पड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोनल्ड ट्रंप का बयान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने इसको लेकर कोई परवाह नहीं दिखाई। यही नहीं उनका कहना है कि ईरान इसमें भाग ले या न ले उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। ईरान फुटबॉल में एशिया की बड़ी टीमों में से एक है लेकिन अब उनका फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेना सवालों के घेरे में है।

    ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष ने भी इसको लेकर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि ईरान शायद वर्ल्ड कप में भाग न ले सके। ये स्थिति अमेरिका-इजरायल के ईरान पर साझा हमले के बाद पैदा हुई है। मिडिल-ईस्ट में लगातार तनाव बना हुआ है और खाड़ी के लगभग 15 देश इसकी जद में हैं। ट्रंप से जब ईरान के विश्व कप में भाग लेने पर सवाल किया गया, तो वे बेफिक्र दिखाई दिए।

    डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर दिया जवाब

    हाल ही में ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या ईरान की टीम फीफा वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका का दौरा करेगी? इस पर उन्होंने कहा, "हमें इसकी परवाह नहीं है। ईरान भाग ले या न ले मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि ईरान बुरी तरह से हारा हुआ देश है और उनकी हालत बहुत खराब है।"

    ईरान ने भी दी प्रतिक्रिया

    ईरान की राजधानी तेहरान में हालात लगाता तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने बयान देते हुए कहा, "मौजूदा हालात खेल भावना के अनुकूल नहीं है। अमेरिका और इजरायल ने क्रूर हमला किया है और इसी वजह से ईरान विश्व कप में हिस्सा लेने से हिचकिचा रहा है। हमले के बाद ये निश्चित हो गया है कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर हम उम्मीद नहीं कर सकते हैं।" हालांकि, वर्ल्ड कप के बहिष्कार की औपचारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

    ईरान को ग्रुप G में किया गया है शामिल

    ईरान को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप जी में शामिल किया गया है। इस ग्रुप में बेल्जियम, न्यूजीलैंड और मिस्त्र को रखा गया है। बता दें फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। ईरान को अपना पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड को लॉस एंजिल्स में खेला जाना है। इसके बाद 21 जून को उन्हें बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है। तो वहीं 26 जून को सिएटल में मिस्त्र के खिलाफ खेलना है। हालांकि, अगर ईरान की टीम अगर बाहर होती है, तो इराक या यूएई को शामिल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर ईरान पर मंडराया संकट, रियल मैड्रिड को मिली लगातार दूसरी हार

    यह भी पढ़ें- ईरान महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों ने उठाया हैरान करने वाला कदम, देश का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार