ईस्ट बंगाल ने 22 सालों का सूखा किया समाप्त, ISL का खिताब पहली बार किया अपने नाम
ईस्ट बंगाल ने इंटर काशी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीतकर 22 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ क्लब ने दो दशक ...और पढ़ें

ईस्ट बंगाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारतीय फुटबॉल के इतिहास में ईस्ट बंगाल ने नया अध्याय जोड़ दिया। लाल-पीली ब्रिगेड ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीतकर 22 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। अपने अंतिम मुकाबले में ईस्ट बंगाल इंटर काशी को 2-1 गोल से हराकर चैंपियन बना।
शुरुआत ईस्ट बंगाल के लिए अच्छी नहीं रही और इंटर काशी ने पहले बढ़त बना ली। इसके बाद ईस्ट बंगाल ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गोल दागे और मैच अपने नाम कर लिया। यूसुफ एजेज्जारी और मोहम्मद राशिद ने टीम के लिए गोल किए।
22 सालों का सूखा समाप्त
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ईस्ट बंगाल ने दो दशक से अधिक समय से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया। क्लब के समर्थकों के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा। जीत के बाद कोलकाता समेत देशभर में ईस्ट बंगाल समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
पूरे सत्र में ईस्ट बंगाल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने दबाव वाले मुकाबलों में संयम बनाए रखा और आखिरकार अंतिम मैच में खिताब अपने नाम कर लिया। इस सत्र में क्लब की आक्रामक फुटबॉल और मजबूत टीम भावना उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी।
खबरें और भी
ईस्ट बंगाल की खास उपलब्धि
भारतीय फुटबॉल में ईस्ट बंगाल की यह उपलब्धि ऐतिहासिक मानी जा रही है। लंबे समय से क्लब के समर्थक जिस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार उनके हाथ आ गई।
इस बार आईएसएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले आयोजित नहीं किए गए। लीग चरण समाप्त होने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम ईस्ट बंगाल को सीधे चैंपियन घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: जर्मन टीम में हुई स्टार गोलकीपर की वापसी, कोच के कहने पर बदला फैसला
यह भी पढ़ें- EPL: 22 साल बाद आर्सेनल बना इंग्लैंड का चैंपियन, मैनचेस्टर सिटी को ड्रॉ मुकाबले का भुगतना पड़ा खामियाजा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।