Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: मिस्र ने खत्म किया 92 साल का सूखा, न्यूजीलैंड को हरा हासिल की वर्ल्ड कप की पहली जीत

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 09:45 AM (IST)

    मिस्र की फुटबॉल टीम ने 92 साल का इंतजार खत्म करते हुए फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टीम ने 1934 में ...और पढ़ें

    मिस्र ने खत्म किया 92 साल का सूखा

    मिस्र ने खत्म किया 92 साल का सूखा

    HighLights

    1. मिस्र ने 92 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की

    2. कनाडा के वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

    3. मोहम्मद सलाह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद सलाह जैसे स्टार खिलाड़ी से सजी मिस्र की टीम का 92 साल का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया है। ये इंतजार था फीफा वर्ल्ड कप में पहली जीत का। वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में मिस्र ने कनाडा के वैंकूवर में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया।

    साल 1934 में वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाली मिस्र की ये फुटबॉल के महाकुंभ में पहली जीत है। ये जीत टीम के लिए कितनी मायने रखती है इस बात का अंदाजा मैच के बाद खिलाड़ियों के जश्न से लगाया जा सकता है।

    शानदार वापसी

    मिस्र की शुरुआत जिस तरह की हुई थी लगा नहीं था कि 92 साल से चला आ रहा उसकी पहली जीत का सूखा खत्म होगा। क्योंकि कीवी टीम ने 15वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। उसके लिए ये गोल फिन सरमन ने किया। यहां न्यूजीलैंड टीम को कॉर्नर मिला था जिसे टिम पायने ने लिया। उन्होंने बॉक्स के अंदर शानदार किक लगाई और फिन ने उस पर बेहतरीन हैडर कर गेंद को नेट में डाल न्यूजीलैंड को आगे कर दिया।

    पहले हाफ में तो न्यूजीलैंड ने कोई और गोल नहीं किया और न ही मिस्र को कोई गोल करने दिया।

    दूसरे हाफ में मिस्र ने किया पलटवार

    पहले हाफ में नाकाम रहने वाली मिस्र की टीम दूसरे हाफ में चुप नहीं बैठी और उसने अटैक करने की रणनीति अपनाई। इसका फायदा उसे 58वें मिनट में मिला जब मुस्तफा जीको ने मोहम्मद हैनी के क्रॉस को अपने सिर से गोलपोस्ट में डाल दिया। यहां स्कोर बराबरी का हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: स्टेडियम में उड़ा मजाक, ईरान ने बेल्जियम को ड्रॉ पर रोक दिया मुंहतोड़ जवाब

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने फिर किया उलटफेर, वर्ल्ड कप के पहले गोल के साथ उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

     

    67वें मिनट में मिस्र ने बढ़त ले ली। यहां मोहम्मद सलाह और जीको ने एक दूसरे को पास देते हुए मौका बनाया और फिर शानदार शॉट खेल गोल कर दिया। ये सलाह का पहला और मिस्र का दूसरा गोल था। इसके बाद 82वें मिनट में सलाह ने कॉर्नर किक ली जिसे ट्रेजेगुएट ने नेट में डाल मिस्र को दो गोल से आगे कर दिया। यहां न्यूजीलैंड की टीम वापसी नहीं कर सकी और मिस्र ने 92 साल का सूखा खत्म किया।